आजमगढ़

Azamgarh news :मारपीट व जानलेवा हमले का आरोपी धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना कप्तानगंज अंतर्गत भलुअना निवासी दिवाकर यादव पुत्र सदरी द्वारा थाना अतरौलिया पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनकी ग्राम कंतालपुर थाना अतरौलिया स्थित जमीन पर वादी के पुत्र विनोद कुमार द्वारा मिट्टी गिरवाते समय विपक्षीगण द्वारा कार्य रोक दिया गया। विरोध करने पर विपक्षीगण द्वारा गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गयी तथा जान से मारने की नीयत से लोहे के बांके से गले पर प्रहार कर दिया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गयी। घटना में घायल वादी के पुत्र का इलाज आईकान हॉस्पिटल लखनऊ में कराया गया। उक्त प्रकरण के संबंध में विपक्षीगण 1. जयराम यादव पुत्र रामप्रताप, 2. जयराम की पत्नी (नाम अज्ञात) निवासीगण ग्राम कंतालपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ तथा 3. राजेश कुमार मिश्र पुत्र रामशब्द मिश्र निवासी भेलाडाड थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0 375/2025 धारा 115(2), 352, 351(3), 109(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 मयंक नारायण सिंह द्वारा की जा रही है।
दिनांक 13.03.2026 को उ0नि0 मयंक नारायण सिंह मय पुलिस टीम देखभाल क्षेत्र में ग्राम सेनपुर में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त जयराम यादव पुत्र स्व0 रामप्रताप यादव निवासी ग्राम कंतालपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ को ग्राम कंतालपुर बाजार स्थित एक पान की गुमटी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को उसके अपराध से अवगत कराते हुए नियमानुसार समय करीब 11:30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद बांका (धारदार हथियार) उसके घर ग्राम कंतालपुर से बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार मा0 न्यायालय भेजा गया l

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!