देश

दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (8 मार्च, 2026) को दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन किया. इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी में करीब 33 हजार 500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी. 

पीएम मोदी ने DMRC की पिंक लाइन के मजलिस पार्क-मौजपुर-बाबरपुर खंड और मैजेंटा लाइन के दीपाली चौक-मजलिस पार्क खंड का उद्घाटन किया है. अब पिंक लाइन को 71.56 किलोमीटर तक बढ़ा दिया गया है.

 मैजेंटा लाइन की लंबाई हुई 49KM

दीपाली चौक-मजलिस पार्क कॉरिडोर मैजेंटा लाइन को लगभग 49 किलोमीटर की लंबाई तक फैलाता है. गौरतलब है कि दीपाली चौक-मजलिस पार्क खंड बॉटनिकल गार्डन-कृष्णा पार्क एक्सटेंशन मैजेंटा लाइन का ही विस्तार है. नई कनेक्टिविटी से दिल्ली के कई इलाकों को फायदा होगा, जिनमें बुराड़ी, जगतपुर-वजीराबाद, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार, मधुबन चौक, हैदरपुर बादली मोड़, भलस्वा और मजलिस पार्क आदि शामिल हैं.

भारत की पहचान है दिल्ली: PM मोदी

नए कॉरिडोर का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘दिल्ली केवल भारत की राजधानी नहीं है, ये भारत की पहचान भी है, ये भारत की ऊर्जा का प्रतीक भी है. दिल्ली का विकास केवल एक शहर का विकास नहीं होता, यह पूरे देश की छवि से जुड़ा होता है.’ उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो के विस्तार से लेकर हजारों सरकारी कर्मचारियों के आवासों तक, देश की राजधानी में सुविधाओं का लगातार मजबूत विस्तार हो रहा है, एक नई मजबूती दी जा रही है.

दिल्ली मेट्रो की कब हुई थी शुरुआत?

दिल्ली मेट्रो भारत की सबसे महत्वपूर्ण और व्यस्त मेट्रो रेल सेवाओं में से एक है. यह दिल्ली और आसपास के शहरों जैसे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और बहादुरगढ़ को जोड़ती है. लाखों लोग रोजाना दिल्ली मेट्रो से यात्रा करते हैं, इसलिए इसे राजधानी की लाइफलाइन भी कहा जाता है.दिल्ली मेट्रो की शुरुआत 24 दिसंबर 2002 को हुई थी. उस समय पहला मेट्रो रूट शाहदरा से तीस हजारी के बीच शुरू किया गया था. दिल्ली मेट्रो का संचालन दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) करता है. यह भारत की सबसे सफल सार्वजनिक परिवहन परियोजनाओं में से एक मानी जाती है. दिल्ली मेट्रो की शुरुआत 24 दिसंबर 2002 को हुई थी. उस समय पहला मेट्रो रूट शाहदरा से तीस हजारी के बीच शुरू किया गया था.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!