राज्य

‘टोक्यो जाने वाले ट्रेन पकड़कर क्योटो भी हो आते…’, अखिलेश यादव का CM योगी के जापान दौरे पर तंज

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर-जापान दौरे को लेकर निशाना साधा है. सपा अध्यक्ष ने सीएम योगी के विदेश दौरे का जिक्र करते हुए केंद्र के साथ उनके रिश्तों को लेकर तंज कसा और कहा कि अगर वो क्योटो भी होकर आ जाते तो अच्छा रहता है लेकिन विदेश की धरती पर भी मतभेद दिखाना कोई बीजेपी वालों से सीखे. 

सपा अध्यक्ष ने सीएम योगी पर कसा तंज

अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए सीएम योगी पर चुटकी लेते हुए पोस्ट किया और लिखा- ‘टोक्यो जानेवाले अगर चाहते तो बुलेट ट्रेन पकड़कर क्योटो भी हो आते, और ‘प्रधान इच्छा’ की पूर्ति के लिए थोड़ा अनुभव ले आते लेकिन इस तरह कन्नी काटकर आना अच्छी बात नहीं. देश के अंदर का दुराव विदेश की धरती पर जाकर भी निभाना कोई भाजपाइयों से सीखे. 

उधर जर्मनी जाकर भी कोई विद्वेषवश वहाँ का ‘साइकिल हाईवे’ देखने नहीं गया और न ही भारत में नव धनाढ्य की निशानी बन रही मर्सिडीज़ का म्यूजियम देखने, कोई बता रहा था कि किसी ने उनसे ये कह दिया कि कार देखने की अनुमति तो होगी पर बैठने के लिए ‘सीट’ नहीं मिलेगी.

केशव मौर्य पर भी ली चुटकी

सपा अध्यक्ष ने इस पोस्ट में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के जर्मनी दौरे को लेकर भी उन्हें आड़े हाथों लेने की कोशिश की और कहा कि जर्मनी जाने के बाद भी उन्होंने विद्वेषवश वहां का साइकिल हाईवे नहीं देखा. दरअसल सीएम योगी जब सिंगापुर-जापान दौरे पर गए थे, तो केशव प्रसा मौर्य भी जर्मनी और ब्रिटेन दौरे के लिए रवाना हुए थे लेकिन जर्मनी के बाद उन्हें ब्रिटेन का वीजा नहीं मिल पाया, जिसकी वजह से उन्हें जर्मनी से ही वापस लौटना पड़ा.

बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अक्सर अपने व्यंग्यात्मक लहजे और अलग अंदाज निशाना साधने के लिए जाने जाते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब वाराणसी से चुनाव लड़ा था तो इस क्योटो बनाने का वादा किया था. सपा मुखिया ने इसी वादे को लेकर सीएम योगी पर तंज कसा है. अखिलेश यादव का दावा है कि केंद्र से दूरी की वजह से ही वाराणसी में मेट्रो नहीं आ पा रही है.   

यूपी में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, पहले चरण में होगा ये काम, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश 

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!