आजमगढ़

Azamgarh News: दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत दो गंभीर रूप से घायल

निजामाबाद -आजमगढ़

आजमगढ़: निजामाबाद तहसील क्षेत्र के फरिहा आजमगढ़ मुख्यालय मार्ग पर स्थित बघौरा ईनामपुर गांव के पास शुक्रवार की रात करीब सात बजे एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों के आमने सामने की टक्कर में एक की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार विश्वजीत कुशवाहा पुत्र शिवमंगल कुशवाहा निवासी दिलदार नगर जनपद गाजीपुर की घटना स्थल पर मौत हो गई है। घायलों में लालू यादव पुर सुरेन्द्र कुमार निवासी गाजीपुर और पंकज यादव पुत्र सुबास यादव निवासी संजरपुर थाना सरायमीर हैं। घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी फरिहा चित्रांशु मिश्रा अपने हमराहियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल भेज दिया। दोनों मोटरसाइकिल को पुलिस फरिहा चौकी पर लाकर विधिक कार्यवाही करने में जुट गई।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!