खेल

आज ही हो जाएगा पाकिस्तान का सेमीफाइनल पर अंतिम फैसला? ये नया समीकरण हैरान कर देगा

Pakistan Semi-final Scenario On ENG vs NZ Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार (27 फरवरी) को सुपर-8 का मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है. इस मैच के जरिए न्यूजीलैंड के साथ-साथ पाकिस्तान के सेमीफाइनल में जाने का भी अंतिम फैसला होगा. तो आइए जानते हैं कि इस मुकाबले से कैसे पाकिस्तान का नॉकआउट स्टेज में जाने का फैसला टिका हुआ है. 

न्यूजीलैंड के जीतते ही पाकिस्तान बाहर 

आपको बता दें कि अगर इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में न्यूजीलैंड जीत हासिल कर लेता है, तो पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा. लिहाजा, कीवियों की जीत पाकिस्तान के लिए काल बनेगी. 

न्यूजीलैंड की जीत से कैसे बाहर होगा पाकिस्तान?

पाकिस्तान सुपर-8 के ग्रुप-2 में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ मौजूद है. इंग्लिश टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. दूसरी तरफ श्रीलंका एलिमिनेट होकर बाहर हो चुकी है. ऐसे में सेमीफाइनल की रेस में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें ही मौजूद हैं. 

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड ने 2-2 मैच खेल लिए हैं. न्यीजीलैंड के पास एक जीत के साथ 3 पॉइंट्स हैं. इसके अलावा पाकिस्तान के पास 2 जीत के बाद सिर्फ 1 ही पॉइंट है. कीवी टीम अपना आखिरी मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेल रही है. लिहाजा इस मैच में जीत दर्ज करते ही न्यूजीलैंड के पास 5 पॉइंट्स हो जाएंगे, जिससे टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. 

इस स्थिति में पाकिस्तान अपना आखिरी मैच जीतकर भी सिर्फ 3 पॉइंट्स तक ही सीमित रह जाएगी. पाक को सुपर-8 का आखिरी मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलना है. अब देखना दिलचस्प होगा कि सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान में से कौन सी टीम जगह बनाती है.

पाकिस्तान को नहीं मिली एक भी जीत 

सुपर-8 में पाकिस्तान के दो मैच हो चुके हैं, लेकिन टीम को अब तक एक भी जीत नसीब नहीं हुई है. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मुकाबला बारिश में धुल गया, जिससे टीम को 1 पॉइंट मिल गया. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ हुए दूसरे मैच में सलमान आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान को 2 विकेट से हार झेलनी पड़ी. इस तरह दो मैचों के बाद पाकिस्तान के पास सिर्फ 1 ही पॉइंट है.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!