राज्य

‘मुझे और बटुकों को मरवा देगा अविमुक्तेश्वरानंद’, केस दर्ज करवाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का चौंकाने वाला बयान

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी से एक महीने की राहत दी है. इस बीच उनपर केस करने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी ने हाई कोर्ट की सुनवाई पर निराशा व्यक्त की है. आशुतोष ब्रह्मचारी का कहना है कि इतना बड़ा अपराध होने के बाद भी, इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी कोर्ट ने उन्हें राहत दे दी है. 

आशुतोष ब्रह्मचारी ने बड़ा बयान दिया, “हमें सुन भी नहीं गया. उन छोटे-छोटे बच्चों को उनकी चीखों को नहीं सुना गया. यही कलयुग का कालनेमी है. हम तो भैया आज हाथ जोड़ रहे हैं. हमारे बटुक डरे हुए हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “हमें रात 10:30 बजे सूचना दी गई, हम कैसे कोर्ट चले जाते. अगले दिन हमें खतरा है, हम छुपे-छुपे घूम रहे हैं. हमें पुलिस की सुरक्षा नहीं दी गई है, हमें कुछ भी नहीं दिया गया है. हम कैसे अपनी अपील दाखिल करें? हमारा जवाब दाखिल नहीं हुआ और यह एक पक्षीय आदेश है जो जारी कर दिया गया.”

‘हम इतने बड़े आदमी से नहीं लड़ सकते’- आशुतोष ब्रह्मचारी

शंकराचार्य के समर्थकों का जिक्र करते हुए आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा, “वो लोग आदेश के बाद ढोल बजा रहे हैं, गुलाल उड़ा रहे हैं और हमें धमकियां दिलवा रहे हैं. वो लोग हमारे बटुकों को उठाने का प्रयास करवा रहे हैं. आज हम भैया हाथ जोड़ रहे हैं हम इतने बड़े आदमी से लड़ नहीं सकते.”

आशुतोष का दावा है, “अविमुक्तेश्वरानंद के पास वकील भी है, पैसा भी है और नेता भी हैं. वो हमें मरवा देगा. हम हाथ जोड़ते हैं. पॉक्सो एक्ट की धारा 19 में साफ-साफ लिखा है कि हमारा काम सूचना देने का है, अब आगे का काम पुलिस देखेगी और माननीय न्यायालय देखेगा. हम हाथ जोड़ते हैं हमें मत मरवाओ.” 

इतना ही नहीं, उन्होंने आगे दावा करते हुए कहा, “हमारे छोटे-छोटे बटुक रात से डरे हुए हैं. हम हाथ जोड़ते हैं. हमारी गाड़ी पर हमला हुआ, बच्चों को उठाने का प्रयास हुआ, बटुकों को छिनने का प्रयास हुआ, सोशल मीडिया पर फर्जी सूची जारी हुई थी, मुकदमा दर्ज हुआ, अभी तक पुलिस ने नक्शा तक नहीं बनाया है और कोई गिरफ्तारी तक नहीं की गई है.”

‘पुलिस हमारी नहीं सुन रही’- आशुतोष ब्रह्मचारी

आशुतोष ब्रह्मचारी ने दावा किया कि पुलिस उनकी सुन नहीं रही है. उन्होंने कहा, “अविमुक्तेश्वरानंद ने झूठा मुकदमा लिखवाया कि मेरे वकील को धमकी दी गई और एक आदमी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया. यहां पर पुलिस भी किसकी है, हमारी तो पुलिस भी नहीं सुन रही है. पुलिस हमें सुरक्षा भी नहीं दे रही, हमें कैसे न्याय मिलेगा?

उन्होंने कहा, “हमने आज निर्णय लिया है माता रानी शाकुंभरी देवी के सामने, जितना हमें लड़ना था कि हमने लड़ लिए. हम डरे हुए हैं कि कैसे न्यायालय जाएं, वहां अभीअविमुक्तेश्वरानंद के वकीलों की भीड़ हमसे चिपका-चिपकी करती है.”

नेताओं पर भी लगाए आरोप

आशुतोष ब्रह्मचारी का कहना है कि उन्हें बहुत सारे नेता सुबह से शाम तक धमकियां दिला रहे हैं. समाजवादी लोग उन्हें गाली दे रहे हैं. कोई कह रहा है कि उनको उठा लो, फोन पर धमकियां आ रही हैं.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!