राज्य

गुरुग्राम: ऑटो ड्राइवर और साथियों ने मिलकर नेपाली महिला से किया गैंगरेप, शराब के नशे में थी पीड़िता

दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम जिले से गैंगरेप की खौफनाक वारदात सामने आई है. साइबर सिटी गुरुग्राम में एक नेपाली मूल की लड़की से ऑटो में गैंग रेप किया गया. नेपाली मूल की युवती, गुरुग्राम में अपनी दोस्त से मिलने आई थी लेकिन दोस्त उससे नहीं मिल पाई.

इसके बाद लड़की ऑटो में बैठकर वापस जाने लगी. आरोप है कि वह जिस ऑटो में बैठी, उसके चालक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया.

ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार, अन्य दो आरोपी फरार

26 साल की पीड़िता ने सदर थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी है. तहरत में उसने तीन लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है. इसके बाद सदर थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी दो अन्य आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.

लड़की ने पी रखी थी शराब, ऑटो चालक ने उठाया फायदा

पीड़िता ने पुलिस में जो शिकायत दर्ज कराई है, उसमें बताया गया है कि वह कुरुक्षेत्र से अपनी दोस्त से मिलने गुरुग्राम आई थी. जब उसकी दोस्त उसको नहीं मिली तो वह परेशान हो गई. उसने इस दौरान परेशानी की हालत में शराब पी ली. इसके बाद वह एक ऑटो में बैठ गई. ऑटो में बैठने के बाद ऑटो चालक और उसके अन्य साथियों ने इसका फायदा उठाया और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. जब पीड़िता को सुबह होश आया तो उसने गुरुग्राम पुलिस को इस बारे में शिकायत दी.

यूपी के एटा का है आरोपी ऑटो ड्राइवर

पुलिस ने देर रात को इस मामले के मुख्य आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान उत्तर प्रदेश के एटा निवासी 25 वर्षीय मनीष कुमार के रूप में हुई है. उसे आज शहर की जिला अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. 

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!