राज्यसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, बैठक में पहुंचे AIMIM विधायक

राज्यसभा चुनाव पर तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने गुरुवार (26 फरवरी) को कहा कि हम लोग (महागठबंधन) अपना प्रत्याशी देंगे और जीतेंगे. उन्होंने कहा कि कौन उम्मीदवार होगा, यह फैसला होते ही मीडिया को सूचित कर देंगे. आरजेडी नेता ने दावा किया कि विधायकों के खरीद फरोख्त की कोई स्थिति नहीं आएगी.
AIMIM के पास पांच विधायक
तेजस्वी यादव ने विधानसभा में अपने चेंबर से विपक्षी दलों विधायकों के साथ बैठक की. इसमें IIP अध्यक्ष और विधायक आईपी गुप्ता और AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान भी पहुंचे थे. बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM बिहार में महागठबंधन का हिस्सा नहीं है. विधानसभा चुनाव के दौरान AIMIM ने महागठबंधन से सीटें मांगी थी लेकिन उन्हें सीट नहीं मिली. AIMIM ने विधानसभा चुनाव में पांच सीटों पर जीत हासिल की.
बिहार से कौन कौन हो रहे रिटायर?
इस बैठक में साझा उम्मीदवार और संख्या बल को लेकर चर्चा हुई है. बिहार में राज्यसभा के पास सीटें खाली हो रही हैं. पांच सीटों पर मौजूदा सांसद राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रेमचंद गुप्ता और एडी सिंह, जनता दल यूनाईटेड ( जेडीयू ) के हरिवंश और रामनाथ ठाकुर और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के उपेंद्र कुशवाहा का कार्यकाल पूरा हो रहा है. चुनाव 16 मार्च को होगा.
4 सीटें आराम से जीत सकती है NDA
खाली हो रहीं पांच सीटों में आरजेडी और जेडीयू की दो-दो और राष्ट्रीय लोक मोर्चा की एक सीट है. बिहार में राज्यसभा की एक सीट के लिए एक 41 विधायकों की वोट की जरूरत है. इसी हिसाब से NDA चार सीटें आराम से जीत लेगा.
5वीं सीट के लिए NDA को चाहिए तीन विधायकों के वोट
चार सीटों को जीतने के बाद एनडीए के पास 38 विधायकों को वोट बचेगा. पांचवीं सीट जीतने के लिए NDA को तीन विधायकों की जरूरत होगी. अगर विपक्ष के सभी 41 विधायक एक साथ होकर अपना उम्मीदवार तय करें और उन्हें वोट दें तो विपक्ष के पाले में एक सीट आ सकती है.
विपक्ष के विधायकों का आंकड़ा
आरजेडी- 25
कांग्रेस- 6
AIMIM- 5
माले- 2
IIP- 1
CPM- 1
BSP- 1



