खेल

क्रिकेट का खेल शर्मसार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच बड़े अधिकारी पर यौन उत्पीड़न के संगीन आरोप, जानें पूरा मामला

इटली की क्रिकेट टीम कुछ दिन पहले तक भारत में ठहरी हुई थी, जहां वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच खेली. इटली सुपर-8 में जगह नहीं बना पाया, नेपाल को 10 विकेट से हराकर एक यादगार जीत दर्ज जरूर की. उसके कुछ दिन बाद ही यह देश विवादों में घिर गया है, क्योंकि इटली क्रिकेट संघ के एक बड़े अधिकारी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं. इस अधिकारी को निलंबित किया जा चुका है.

स्काई स्पोर्ट्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक यहां जिस अधिकारी की बात हो रही है, उस पर इटली की महिला क्रिकेट टीम की एक सदस्य को अनुचित तरीके से छूने के आरोप हैं. इस मामले में पुलिस ने पिछले साल शिकायत दर्ज की थी.

इटली क्रिकेट टीम बहुत मेहनत करने के बाद इतिहास में पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर पाई थी. यह वाकई उसके लिए गौरव का क्षण रहा, लेकिन कुछ दिन बाद ही ऐसे आरोपों का सामने आना कभी नया मिटने वाले धब्बे की तरह है. इस पूरे मामले पर इटली क्रिकेट संघ का कहना है कि वह कानूनी प्रक्रिया में अपना पूरा सहयोग देगा.

वर्ल्ड कप इतिहास में पहली जीत

इटली टी20 क्रिकेट में दुनिया की 26वें नंबर की टीम है और उसने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया था. इटली को वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और नेपाल के साथ ग्रुप C में रखा गया था. उसे स्कॉटलैंड के खिलाफ 73 रनों की हार झेलनी पड़ी. मगर उसने एक बार के लिए इंग्लैंड टीम के पसीने छुड़ा दिए थे, लेकिन अंत में 24 रनों की हार झेलनी पड़ी, वहीं वेस्टइंडीज ने भी इटली को 42 रनों से धो डाला.

इटली ने एक अच्छी याद के साथ टी20 वर्ल्ड 2026 से विदा लिया था. इटली की वर्ल्ड कप में एकमात्र जीत नेपाल के खिलाफ आई. उसने नेपाल के खिलाफ 124 रनों का लक्ष्य बिना विकेट खोए हासिल कर लिया था.

यह भी पढ़ें:

फिर नहीं चला पाकिस्तान के सैम अयूब का बल्ला, विकेट गिरा तो बाल नोचने लगा PAK फैन; वीडियो वायरल

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!