Azamgarh news :साइबर फ्रॉड हुआ रुपया पुलिस ने आवेदक के खाते में कराई वापस


आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना तहबरपुर अंतर्गत बैरमपुर निवासी आवेदक राहुल राय पुत्र उमापति राय के साथ दिनांक 13.04.2024 को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर साइबर ठगी की घटना घटित हुई थी। अज्ञात अभियुक्तों द्वारा टेलीग्राम व व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाकर टास्क देने के नाम पर कुल ₹3,85,000/- विभिन्न खातों में ट्रांसफर करा लिया गया। उक्त प्रकरण में थाना तहबरपुर पर मु0अ0सं0 238/2024 धारा 420 भा.दं.वि. व 66D आईटी एक्ट बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। NCRP एक्नॉलेजमेंट संख्या 23104240043247 के आधार पर कार्यवाही करते हुए कुल ₹2,01,290/- की धनराशि विभिन्न खातों में होल्ड कराई गई।
जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि अभियुक्तों द्वारा धनराशि अलग-अलग खातों में स्थानांतरित की गई थी। इनमें से HDFC बैंक खाते में ₹16,790/- होल्ड कराया गया था। होल्ड धनराशि को रिलीज कराने हेतु मा0 न्यायालय से आदेश प्राप्त कर संबंधित HDFC बैंक को प्रेषित किया गया, जिसके उपरांत ₹16,790/- की धनराशि आवेदक के खाते में वापस कराई गई। अब तक आवेदक को कुल ₹46,790/- की धनराशि वापस कराई जा चुकी है। शेष होल्ड धनराशि को रिलीज कराने हेतु संबंधित बैंकों से निरंतर पत्राचार/मेल के माध्यम से प्रयास किया जा रहा है।



