आजमगढ़
Azamgarh news :मुखबिर की सूचना पर पुलिस नेअवैध तमंचा, कारतूस के साथ 01 को किया गिरफ्तार


आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना फूलपुर के व0उ0नि0 गंगाराम बिन्द मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त साबिर पुत्र अबुल हसन ग्राम नेवादा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 26 वर्ष को एक अदद तमंचा .315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर के साथ भोरमऊ पुलिया से पहले मुख्य मार्ग से खोजापुर जाने वाले रास्ते पर बने बाउण्ड्री के पास ग्राम भोरमऊ से समय करीब 23.45 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 62/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



