आजमगढ़

Azamgarh news :युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना मुबारकपुर अंतर्गत वादी द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री को दिनांक 16.11.2025 को सायं लगभग 05:00 बजे अभियुक्त सूरज कनौजिया पुत्र नन्दलाल कनौजिया बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 485/2025 धारा 137(3), 87 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
दिनांक 23.02.2026 को उ0नि0 अल्पेश्वर मय हमराह के साथ थाना हाजा से रवाना होकर क्षेत्र में देखभाल/तलाश वांछित अभियुक्त में मामूर थे। मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त सूरज कनौजिया पुत्र नन्दलाल कनौजिया निवासी ग्राम अमुड़ी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष को समय 22:50 बजे सठियांव रेलवे स्टेशन कालोनी के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!