फिर नहीं चला पाकिस्तान के सैम अयूब का बल्ला, विकेट गिरा तो बाल नोचने लगा PAK फैन; वीडियो वायरल

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज सैम अयूब पूरे टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में फ्लॉप रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में भी उनकी खराब फॉर्म जारी रही. वो 7 मैचों में केवल 7 रन बनाकर आउट हो गए. जोफ्रा आर्चर की खतरनाक शॉर्ट पिच गेंद के खिलाफ अयूब हवाई शॉट लगाने की फिराक में थे, लेकिन जैकब बैथेल को कैच थमा बैठे. उनका घटिया शॉट देख एक पाकिस्तानी फैन अपने बाल नोंचने लगा.
पाकिस्तान के लिए सैम अयूब और साहिबजादा फरहान ने पारी की शुरुआत की. जोफ्रा आर्चर की गति के आगे अयूब और फरहान का बल्ला चल ही नहीं पा रहा था. तीसरे ओवर में आर्चर अपने स्पेल का दूसरा ओवर करने आए, जिसकी पहली ही गेंद पर आर्चर ने शॉर्ट बॉल की, सामने अयूब ने बल्ला घुमाया लेकिन शॉट की टाइमिंग अच्छी नहीं थी. जैकब बैथेल ने भी कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की.
Saim Ayub ke out hone pe aise kaun karta hai bhai #T20WorldCup #PAKvsENG pic.twitter.com/W5B9tHMXD1
— Believer (@Believer6543) February 24, 2026
वर्ल्ड कप में घटिया प्रदर्शन
टी20 वर्ल्ड कप में एक तरफ साहिबजादा फरहान पाकिस्तान के लिए पचास पे पचास ठोक रहे हैं, लेकिन उनके जोड़ीदार सैम अयूब फ्लॉप रहे हैं. अयूब अब तक मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में 5 पारियों में सिर्फ 70 रन बना सके हैं और औसत सिर्फ 14 का है. इस खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें वर्ल्ड कप टीम में जगह दिए जाने के फैसले पर सवाल खड़े होने लगे हैं.
पिछला साल भी सैम अयूब के लिए अच्छा नहीं रहा था. उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में साल 2025 में 581 रन बनाए थे, लेकिन उनका औसत सिर्फ 20.75 का रहा था. खराब बल्लेबाजी फॉर्म के बावजूद अयूब का टीम में बने रहना का एक मुख्य कारण गेंदबाजी करना भी है. अयूब पाक टीम में एक स्पिन गेंदबाजी का विकल्प खुला रखते हैं. वो इस वर्ल्ड कप में अब तक कुल 5 विकेट ले चुके हैं.
यह भी पढ़ें:
‘इंशाअल्लाह टीम इंडिया फाइनल में…’, यूसुफ पठान ने दिया बड़ा बयान; जो कहा उससे पूरा देश होगा खुश



