ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े कत्ल, घर के बाहर दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली, पुरानी रंजिश में हत्या

ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े गोलीबारी का मामला सामने आया है, जहां 2 से 3 लड़कों ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को गोली मार दी. युवक को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. गोलीबारी की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दिया है.
दरअसल, मंगलवार सुबह थाना ईकोटेक प्रथम क्षेत्रान्तर्गत ग्राम लुक्सर के रहने वाले नितिन पुत्र फिरे पर पुरानी रंजिश के चलते सचिन व उसके अन्य साथियों द्वारा फायरिंग की गई है, जिसमें नितिन के गंभीर रूप से घायल हो जाने के कारण उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
सीसीटीवी में कैद ही हत्या की वारदात
वहीं इस हत्या का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. वीडियो में तीन लड़के हाथों में हथियार लेकर आते हैं और उस लड़के को पहले गिरा कर मारते हैं. इतना ही नहीं बेखौफ अपराधी उसके शख्स को गोली मारते हैं. वीडियो में यह भी देखा जा रहा है कि इस दौरान एक महिला उसे बचाने की कोशिश करती है, लेकिन अपराधी हथियार दिखाकर उस महिला को भी डरा देते हैं. इसके आरोपी महिला के सामने ही उस युवक को गोली मारकर वहां से फरार हो जाते हैं.
आरोपियों ने पुरानी रंजिश में की हत्या
बताया जा रहा है कि मृतक अभी कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा था और जिन लोगों ने उसको गोली मारी है, उनके परिवार के लोगों की हत्या के मामले में ही शख्स जेल गया था और पुरानी रंजिश के चलते ही यह हत्या की गई है. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. मामले की तफ्तीश कर रही है.



