राज्य

बुलंदशहर: घुड़चढ़ी के दौरान हॉर्न बजाकर साइड मांगने पर विवाद, एयरफोर्स के जवान और पिता से की मारपीट

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एयरफोर्स के जवाब और उसके पिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. पिता-पुत्र दोनों एक सगाई समारोह से वापस लौट रहे थे, जहां रास्ते से गुज़र रही बारात को हटने के लिए उन्होंने गाड़ी का हॉर्न बजाया था, जिसके बाद बारातियों से उनका विवाद हो गया और बात मारपीट तक पहुंच गई. इस मामले में दोनों ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है. 

ये मामला बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र का है. जहां एयरफोर्स के जवान प्रथम और उनके पिता जितेंद्र जो सरकारी शिक्षक हैं दोनों 19 फरवरी की रात को एक सगाई समारोह में हिस्सा लेने के बाद वापिस घर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में जहांगीराबाद  अमरगढ़ मार्ग पर डीजे के साथ घुड़चढ़ी हो रही थी और लोग सड़क पर डांस कर रहे थे. 

कार का हॉर्न बजाने पर की मारपीट

प्रथम ने जब अपनी उन्हें रास्ते से हटाने के लिए अपनी कार का हॉर्न बजाया तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने उनके साथ गली गलौज शुरू कर दी. पिता-पुत्र ने जब इसका विरोध किया तो बात बढ़ गई, जिसके बाद बारात में मौजूद लोगों ने उनके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया. इस घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है. 

पुलिस ने दोनों ओर से दर्ज की शिकायत

इस घटना का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें कुछ लोग प्रथम और उनके पिता के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं एक वीडियो में प्रथम भी कुछ लोगों के साथ मारपीट करता दिख रहा है. इस मामले में पुलिस ने पिता और बेटे की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया लिया है. इसमें सात लोगों के ख़िलाफ नामज़द एफआईआर दर्ज की गई है. जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी प्रथम और उनके पिता के ख़िलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस इस पूरे मामले की जाँच में जुट गई हैं. मौके पर मौजूद लोगों से भी बातचीत की जा रहीं. जिसके बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी. 

इनपुट- अभिनव शर्मा

बरसाना में आज खेली जाएगी लड्डू मार होली, पुलिस प्रशासन ने की तैयारी, जारी किया डायवर्जन प्लान 

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!