Azamgarh news :ब्लड सेंटर में घुसकर चिकित्साधिकारी से अभद्रता व धमकी देने वाले 03 गिरफ्तार


आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। ब्लड सेंटर, मण्डलीय जिला चिकित्सालय आजमगढ़ में प्रभारी अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार व धमकी देने के प्रकरण में 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
मण्डलीय जिला चिकित्सालय ब्लड सेंटर पर दिनांक 21/ 2/2026 समय लगभग 9:00 बजे तीन व्यक्तियों द्वारा प्रभारी अधिकारी श्री अनिल कुमार मौर्य के कक्ष में घुसकर विवाद, अभद्रता एवं धमकी दी गई। उक्त घटना की पुष्टि ब्लड सेंटर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों से हुई।
प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 67/26 धारा 115(2), 351(3), 333 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
उ0नि0 अखिलेश नारायण सिंह मय हमराह हे0का0 अजब नारायण सिंह व का0 अभय पासवान द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्तगण को दिनांक 23.02.2026 को समय 15:45 बजे सदर अस्पताल परिसर से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने अथवा सरकारी सेवकों से दुर्व्यवहार करने वालों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही की जाएगी।



