आजमगढ़

Azamgarh News: भक्ति और आस्था के बीच मनाया गया बर्देश्वर महादेव मंदिर का स्थापना दिवस

बरदह(आजमगढ़)।
बर् दह बाजार स्थित प्राचीन बर्देश्वर महादेव मंदिर में भगवान शंकर जी के स्थापना दिवस की वर्षगांठ श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस पावन अवसर पर विशेष पूजन-अर्चन एवं भंडारे का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक रुद्राभिषेक एवं पूजन से हुई। पंडित अंकित तिवारी ने श्रद्धालुओं को मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया। यजमान के रूप में संजय मोदनवाल ने परिवार सहित भगवान भोलेनाथ की आराधना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
पूजन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बाजार के व्यापारी, ग्रामीण एवं दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे मंदिर परिसर में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से वातावरण शिवमय हो उठा। भक्ति गीतों की स्वर लहरियों से श्रद्धालु भावविभोर नजर आए।
आयोजकों ने बताया कि मंदिर का स्थापना दिवस प्रति वर्ष इसी तरह श्रद्धा और परंपरा के साथ मनाया जाता है। वर्षों से चली आ रही यह धार्मिक परंपरा क्षेत्र की आस्था का केंद्र बनी हुई है। कार्यक्रम में बाजार के गणमान्य नागरिकों सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने आयोजन की सराहना की।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!