आजमगढ़

Azamgarh News: हाईवे दुर्घटना में घायल वरिष्ठ पत्रकार का हाल जानने अस्पताल पहुंचे एमएलसी गुड्डू जमाली, जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद के रानी की सराय थाना क्षेत्र स्थित हाईवे पर हुए सड़क हादसे में घायल राष्ट्रीय न्यूज सर्विस के जिला ब्यूरो चीफ, हिंद एकता टाइम्स के चीफ एडिटर तथा आइडियल पत्रकार संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष आफताब आलम तथा उनके पुत्र अजमल शेख एवं उनके मित्र अहमद रजा शेख का स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के एमएलसी शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों लोग कार से जिला मुख्यालय की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रानी की सराय हाईवे पर अचानक सामने छुट्टा पशु आ जाने से चालक लुकमान ने वाहन को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगाया। अचानक ब्रेक लगाने के कारण गाड़ी का टायर फट गया और वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। हादसा इतना तेज था कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।
घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया परियों द्वारा बिलरियागंज चुंगी स्थित एच एम सर्जिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां पूर्वांचल के अनुभवी एवं कुशल चिकित्सक डॉक्टर फरहान की देखरेख में आफताब आलम के पैर का ऑपरेशन किया गया है डॉक्टर के अनुसार सभी घायलों की स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है, हालांकि अभी चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।
हादसे की जानकारी मिलते ही एमएलसी गुड्डू जमाली अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से मुलाकात कर घायलों की स्वास्थ्य स्थिति की विस्तृत जानकारी ली तथा परिजनों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
एमएलसी ने कहा कि पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उनके साथ हुई इस दुर्घटना की सूचना दुखद है। उन्होंने ईश्वर से सभी के जल्द स्वस्थ होकर पुनः समाज सेवा और पत्रकारिता के कार्य में लौटने की प्रार्थना की।
घटना के बाद पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में चिंता का माहौल है और सभी लोग घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की दुआ कर रहे हैं।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!