राज्य

मध्य प्रदेश: ‘हिंदू कोई धर्म नहीं, भारत राष्ट्र…’, ये क्या बोल गए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह?

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर ‘हिंदू राष्ट्र’ पर बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने कहा कि हिंदू कोई धर्म नहीं है और भारत को हिंदू राष्ट्र नहीं बल्कि भारतवर्ष कहा जाना चाहिए. उन्होंने ये बयान पुणे में मीडिया से बात करते हुए दिया. 

दिग्विजय सिंह ने कहा कि भारत एक देश है और भारतीय संविधान में स्पष्ट लिखा है, “हम, भारत के लोग, यानी भारत.” उन्होंने सवाल उठाया कि जब संविधान में भारत या भारतवर्ष का उल्लेख है, तो फिर देश को हिंदू राष्ट्र क्यों कहा जाता है.

दिग्विजय सिंह का पूरा बयान

दिग्विजय सिंह ने कहा, “मैंने कहा हिंदू जो है वो कोई धर्म नहीं है, भारत राष्ट्र है और ये हमारे भारतीय संविधान में है, वी द पीपल ऑफ इंडिया दैट इज भारत, तो वे भारतवर्ष क्यों नहीं कहते हैं, उसको हिंदू राष्ट्र क्यों कहते हैं.” बता दें कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि भारत में रहने वाला हर एक व्यक्ति हिंदू है.   

टी-20 विश्व कप पर भी टिप्पणी

दिग्विजय सिंह ने टी-20 विश्व कप में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा पाकिस्तानी क्रिकेटरों से हाथ न मिलाने के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को हाथ मिलाना चाहिए, क्योंकि यह खेल भावना का हिस्सा है. एएनआई के अनुसार, उन्होंने कहा कि खेल के मैदान पर राजनीति हावी नहीं होनी चाहिए और दोनों टीमों को आपसी सम्मान दिखाना चाहिए. हाल के वर्षों में भारत-पाकिस्तान मैचों के दौरान हाथ न मिलाने की परंपरा पर कई पूर्व क्रिकेटर भी सवाल उठा चुके हैं.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!