राज्य

महाराष्ट्र: सिगरेट के धोखे से दोस्त को बुलाया, चाकू से वार कर पत्थर से कुचला, CCTV आया सामने

नालासोपारा के युवक शुभम मिश्रा (31) की शुक्रवार (20 फरवरी) को कुचलकर हत्या कर दी गई थी. अब इस हत्या के मामले में अहम CCTV फुटेज सामने आया है. यह घटना शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे हुई. अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या पुराने झगड़े में की गई है.

शुभम मिश्रा नालासोपारा ईस्ट के गाला नगर इलाके में रहता था. घटना वाली रात वह अपने दोस्तों के साथ एक होटल में बैठा था, तभी किसी बात पर कहासुनी हो गई. इसके बाद उसे सिगरेट के बहाने नालासोपारा वेस्ट में हनुमान मंदिर के सामने स्टॉल के पास बुलाया गया. 

चाकू से वार कर पत्थर से कुचला

आरोपियों ने धोखे से युवक को बुलाया. उसके बाद जब वह रिक्शे से आया तो आरोपी उसके पीछे से बाइक पर आया, उसकी जांघ पर चाकू से वार किया और सिर और चेहरे को पत्थर से कुचल दिया. घटना के समय आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई. इसकी सूचना स्थानीय लोगों की भीड़ ने पुलिस को दी. 

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही नालासोपारा पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा किया. अंकित बृजेश पांडे की शिकायत के आधार पर रोशन सिंह, जगन मेहंदी, सुनील मालुसरे उर्फ बिगशो, सूरज सिंह उर्फ कबाटे, टिंकल मिश्रा और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. 

नालासोपारा पुलिस ने अब तक इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी रोशन सिंह फरार है. पुलिस अब CCTV के आधार पर और संबंधित आरोपियों की तलाश कर रही है. पुलिस द्वारा शव को कब्जे में ले लिया गया है. साथ ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

वहीं पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने में जुट गई है. फिलहाल इस घटना से इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है. दिनदहाड़े इस हत्या की घटना ने इलाके में हड़कंप में मचा दिया है.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!