Shikhar Dhawan Wedding: रितिका के साथ शिखर धवन की शादी में पहुंचे रोहित शर्मा, विराट कोहली ने यूं दी बधाई

भारत के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन सोफी शाइन के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं. पहली पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक के बाद धवन आयरलैंड की सोफी को डेट कर रहे थे, दोनों दुबई में पहली बार मिले थे. 40 वर्षीय धवन और सोफी की शादी शनिवार, 21 फरवरी को हुई. इसमें रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ पहुंचे, सुरेश रैना, युजवेंद्र चहल आदि क्रिकेटर्स भी शादी पार्टी में पहुंचे. विराट कोहली ने भी धवन को शादी की बधाई दी.
रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ शुक्रवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे. दोनों धवन और सोफी की शादी में शामिल हुए. बता दें कि रोहित और धवन काफी पुराने दोस्त हैं, रोहित धवन कि पहली शादी में भी शामिल हुए थे. इरफ़ान पठान, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी शादी में आए, उन्होंने इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की.
Rohit Sharma × Shikhar Dhawan! ❤
– The Re – Union of Indian opening pairs. pic.twitter.com/WjxT87Ha1l
— Rohit Sharma Fan (@hitmanfanfollow) February 22, 2026
Participated in wedding of cricketer shikhar Dhawan. Wishing a happy married life to him.@SDhawan25 @ImRo45 @IrfanPathan pic.twitter.com/P3qHe2a9fe
— Rajeev Shukla (@ShuklaRajiv) February 21, 2026
पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना भी अपनी पत्नी के साथ शिखर धवन की शादी में पहुंचे, उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की. रैना और धवन टीम इंडिया के लिए कई मैचों में एक साथ खेले.
Suresh Raina at Shikhar Dhawan’s Wedding. 💛#शिखरध्वन pic.twitter.com/DPpQBRNjbQ
— Suraj yadav (@SurajYadav6162) February 22, 2026
विराट कोहली ने दी बधाई
विराट कोहली अभी अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ भारत आए हुए हैं. उनके एयरपोर्ट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. हालांकि कोहली धवन की शादी पार्टी में तो नहीं नजर आए, लेकिन उन्होंने इंस्टाग्राम पर उन्हें बधाई दी. दरअसल शिखर धवन ने अपनी शादी का फोटो शेयर किया था, जिस पर कोहली ने कमेंट किया, “मुबारकां जट जी.”
Virat kohli congratulating Shikhar Dhawan. pic.twitter.com/zJP8htMfVI
— Cricklover (@kumarmanoj_11) February 22, 2026
शिखर धवन का क्रिकेट करियर
2010 में इंटरनेशनल डेब्यू (वनडे) करने वाले धवन ने 29 जुलाई, 2021 को अपना आखिरी इंटरनेशनल (टी20) मैच खेला. अपने 11 साल के करियर में धवन ने 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, इसमें उन्होंने क्रमश 2315, 6793 और 1759 रन बनाए.



