राज्य

बाराबंकी: जयमाला के मंच पर सेल्फी के लिए पहुंचे लोग तो दूल्हे को आया गुस्सा, दुल्हन को भी मारी लात

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के गनेशपुर कस्बे  में 20 फरवरी  की रात एक शादी समारोह के दौरान जयमाला के मंच पर दूल्हे द्वारा दुल्हन को पीटने की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. सेल्फी लेने के दौरान दूल्हा नाराज हो गया और दुल्हन पर हमला कर दिया. जिसके बाद बीच-बचाव करने आए बाकी लोगों के साथ मारपीट की. जिससे नाराज दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत किया. दोनों पक्षों में देर रात तक समझौता चला, जिसके बाद दुल्हन की विदाई. यह पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. फ़िलहाल किसी भी पक्ष ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया है.

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, घटना तहसील रामनगर के अंतर्गत आने वाले गणेशपुर की है,. जहां बहराइच जिले के मुराइनपुरवा से बारात आई थी. वधू पक्ष जो शत्रुघ्न है जो पेशे से मूर्तिकार हैं ने अपनी बेटी निशा  की शादी बहराइच निवासी  विशाल से तय की थी. रात करीब 11 बजे जब जयमाला की रस्म के लिए दूल्हा-दुल्हन मंच पर पहुंचे, तो वहां मौजूद भीड़ सेल्फी लेने और फोटो खिंचवाने के लिए उमड़ पड़ी. इसी दौरान दूल्हा अचानक अपना आपा खो बैठा और उसने दुल्हन को लात मार दी. जिसके बाद मामला बिगड़ गया. 

दूल्हे पर नशे के आरोप

इस हिंसक व्यवहार के पीछे मुख्य रूप से दो कारण बताए जा रहे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों और लड़की पक्ष के अनुसार, दूल्हा शराब के नशे में पूरी तरह धुत था और अपना मानसिक संतुलन खो चुका था. जबकि कुछ लोगों का कहना था  कि मंच पर सेल्फी लेने के लिए जुटी भीड़ और बार-बार हो रही आतिशबाजी से दूल्हा चिढ़ गया था. बार-बार मना करने के बावजूद जब भीड़ नहीं हटी, तो उसने गुस्से में अपनी दुल्हन पर ही हमला कर दिया.

दुल्हन का शादी से इंकार

दूल्हे की इस शर्मनाक हरकत के बाद शादी समारोह अखाड़े में तब्दील हो गया स्थानीय लोगों ने बताया कि जब दुल्हन के पिता (ससुर) बीच-बचाव करने आए, तो दूल्हे ने उनके साथ भी हाथापाई की. इसके बाद दोनों पक्षों (घराती और बाराती) के बीच जमकर लात-घूंसे और कुर्सियां चलीं, जिसमें लगभग 5 लोग घायल हो गए और फिर होना क्या था शुरुआत में दुल्हन ने इस अपमानजनक व्यवहार के बाद शादी करने से साफ इनकार कर दिया था. 

देर रात तक चली पंचायत

सूचना मिलने पर रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस की मौजूदगी में काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच मान-मनौव्वल और बातचीत का दौर चला. लड़की पक्ष द्वारा नुकसान की भरपाई और दूल्हा पक्ष के माफी मांगने के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ. अंततः देर रात शेष रस्में पूरी की गईं और दुल्हन की विदाई हो गई. पुलिस के अनुसार, किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!