राज्य

रब ने बनाई जोड़ी: 3 फीट का दूल्हा और 2.7 फुट की दुल्हन… धूमधाम से हुई शादी

इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है और ऐसे में उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ से एक ऐसी शादी सामने आई है, जिसमें दूल्हे और दुल्हन ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है. यहां मात्र तीन फीट के दूल्हे ने अपनी ढाई फीट की दुल्हन के साथ शादी के स्टेज पर जयमाला की है. दोनों दूल्हा और दुल्हन की शादी की इस वीडियो को देखकर हर कोई न सिर्फ अपनी खुशी जाहिर कर रहा है, बल्कि इस जोड़े को शादी की बधाइयां भी दे रहा है.

जानकारी के अनुसार, हापुड़ के धौलाना कस्बे में रहने वाले 3 फुट के विजय की शादी 2 फुट 7 इंच की चाउंल से तय हुई थी. बीते दिन दूल्हा बने 3 फुट के विजय जब सेहरा पहनकर घोड़ी पर चढ़े, तो विजय की बारात को देखकर सब बाराती खुशी से झूमते हुए दिखाई दिए. बारात में परिवार के लोग भी नाचते गाते हुए चल रहे थे.

शादी के जोड़े में सजी दुल्हन चाउल

इसके बाद बारात जब शादी समारोह स्थल पर पहुंची, तो यहां 2 फुट 7 इंच की चाउल भी दुल्हन के जोड़े में सजी हुई थी. सबसे पहले दोनों दूल्हा और दुल्हन की स्टेज पर जैसे ही जयमाला हुई, तो सभी लोग दोनों की जोड़ी को देखकर खुशी से झूम उठे. बताया जा रहा है कि विजय और चाउल के परिजन पिछले काफी समय से दूल्हे और दुल्हन की तलाश कर रहे थे और जैसे ही दोनों का संपर्क हुआ, तो तुरंत ही रिश्ता पक्का हो गया. जिसके बाद दोनों की शादी काफी धूमधाम से संपन्न हुई.

शादी से बेहद खुश नजर आए दूल्हा और दुल्हन

हापुड़ के धौलाना कस्बे की यह अनोखी शादी की चर्चा पूरे उत्तर प्रदेश मे है. धौलाना कस्बे में रहने वाले 3 फुट के विजय की शादी 2 फुट 7 इंच की चाउंल से हुई है. दोनों के जयमाला कार्यक्रम की तस्वीरें भी सामने आई हैं. शादी की इन तस्वीरों में दूल्हा विजय और दुल्हन चाउंल बेहद खुश नजर आ रहे हैं. तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन के अलावा परिवार को लोग भी जयमाला स्टेज पर नजर आ रहे हैं.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!