Women Reservation Bill: ‘नारी शक्ति ने कांग्रेस और विपक्ष का चेहरा देखा’, महिला आरक्षण बिल के गिरने भड़के गिरिराज सिंह

Women Reservation Bill: देश की संसद के निचले सदन लोकसभा में केंद्र सरकार की ओर से पेश गया महिला आरक्षण बिल शुक्रवार (17 अप्रैल, 2026) को पारित नहीं हो पाया है. इस महत्वपूर्ण बिल के पक्ष में कुल 298 सांसदों ने अपना समर्थन दिया, जबकि 230 सांसदों ने इसके विरोध में मतदान किया है. देश की नारी शक्ति को अधिकार और 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले बिल के सदन में गिरने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इसके लिए कांग्रेस और इंडी गठबंधन को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि देश की नारी शक्ति ने कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष का चेहरा आज देख लिया है.
कांग्रेस और INDIA पर गिरिराज सिंह का आक्रोश
#WATCH | Delhi | BJP MP Giriraj Singh says, “The country’s ‘Nari Shakti’ today saw the way INDI alliance and Congress defeated women’s reservation bill. They will have to pay the price for this.” pic.twitter.com/m3rz1puTU3
— ANI (@ANI) April 17, 2026
महिला आरक्षण बिल पर वोटिंग के नतीजों के सामने आने के बाद लोकसभा की कार्यवाही अगले दिन शनिवार (18 अप्रैल, 2026) को सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई. सदन के स्थगन के बाद संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस बिल के पारित न होने पर आक्रोश जताया.
उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस और इंडी गठबंधन में शामिल सभी पार्टियों ने जिस तरह से देश की महिलाओं के हित को लेकर लाए गए विधेयक को गिराने का काम किया है, उसे पूरे देश की जनता और नारी शक्ति ने स्पष्ट रूप से देख लिया है. देश ने उनके चेहरे को देख लिया है. आने वाले दिनों इन सभी को पाई-पाई की कीमत चुकानी पड़ेगी.’
यह भी पढ़ेंः गिर गया महिला आरक्षण से जुड़ा संंविधान संशोधन बिल, टूट गई 50% आबादी की उम्मीद, पक्ष में पड़े 298 वोट
राहुल ऐसे एक्टिंग करते हैं, जैसे वो थियेटर में हों- गिरिराज सिंह
वहीं, लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 के संशोधन विधेयक यानी महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान सदन में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए टिप्पणी की. राहुल गांधी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, ‘आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में महिला आरक्षण बिल पर अपनी बात कहने आए, लेकिन जब वे सदन के पटल पर अपनी बात रखने लगे तब क्या सरकार, जादूगर और जादूगर की बात, फिर फील्ड को लेकर क्या-क्या बोलने लगे, ऐसे में नारी शक्ति अधिनियम पर होने वाली बातें गई कहीं और वो जो बातें सदन में बातें नहीं होनी चाहिए, जिन शब्दों को प्रयोग नहीं करना चाहिए, वो ऐसे मर्यादाहीन बातें करने लगे और ऐसे ही बोलते-बोलते वो सेना के शौर्य, बालाकोट एयरस्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर की बात करने लगे.’
उन्होंने कहा, ‘मैं राहुल गांधी को जोकर तो नहीं कह सकता, जादूगर नहीं कह सकता, लेकिन एक्टिंग वो उसी तरह से कर रहे थे जैसे कि वे संसद में नहीं, बल्कि किसी थिएटर में खड़े हों. मुझे आर्श्चय हुआ कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जो भाषा पाकिस्तान बोलता है, वे भी वही भाषा बोल रहे थे. दुश्मन देश की भाषा बोल रहे थे. सेना के शौर्य पर प्रश्न उठा रहे थे. प्रधानमंत्री की गरिमा पर चोट पहुंचा रहे थे,’
यह भी पढ़ेंः Women Reservation Bill: ‘जादूगर पकड़ा गया…’, महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, भड़के राजनाथ सिंह



