आजमगढ़ में कार्रवाई तेज, शंकर प्रसाद योगाचार्य का शस्त्र लाइसेंस निरस्त


आजमगढ़, 18 अप्रैल 2026:
जनपद आजमगढ़ में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रशासन ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त शस्त्र लाइसेंस धारकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। अब तक कुल 71 शस्त्र लाइसेंस निरस्त या निलंबित किए जा चुके हैं।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार की संस्तुति पर तथा जिला मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार के अनुमोदन के बाद की गई है। प्रशासन का कहना है कि जिन व्यक्तियों की गतिविधियों से जनसुरक्षा और लोकशांति को खतरा उत्पन्न हो रहा था, उनके पास शस्त्र रखना जनहित में उचित नहीं पाया गया,इसी क्रम में शंकर प्रसाद योगाचार्य पुत्र स्व0 रामकुमार निवासी ग्राम भदुली, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ (शस्त्रः रिवाल्वर/पिस्टल – निरस्त) शस्त्र लाइसेंस धारक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका लाइसेंस निरस्त/निलंबित किया गया है। यह व्यक्ति विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्त पाया गया था और उसके विरुद्ध पहले से मुकदमे दर्ज हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि जनपद में अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन लोगों के पास शस्त्र होने से आम जनता की सुरक्षा को खतरा होगा, उनके खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रशासन की इस कार्रवाई को कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



