आजमगढ़ में 6 अपराधी गुंडा एक्ट में जिलाबदर


आजमगढ़:गैंगेस्टर, गोवध, बलवा, लूट, हत्या का प्रयास, चोरी, गृहभेदन, आर्म्स एक्ट, चोरी की सम्पत्ति को रखने व आपराधिक षडयंत्र में संलिप्त 06 अपराधी गुण्डा एक्ट के अंतर्गत जिलाबदरजनपद में अपराध नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत गैंगेस्टर, गोवध, बलवा, लूट, हत्या का प्रयास, चोरी, गृहभेदन, आर्म्स एक्ट, चोरी की सम्पत्ति को रखने व आपराधिक षडयंत्र में सक्रिय 06 अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में अपर जिला मजिस्ट्रेट, आजमगढ़ द्वारा थाना सिधारी के 02 अभियुक्तों 1. विशाल यादव उर्फ प्रिन्स पुत्र अखिलेश यादव, निवासी मौजा जाफरपुर, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़, 2. सूरज यादव पुत्र दूबरी यादव, निवासी मौजा जाफरपुर थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध गुण्डा अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए उसे दिनांक- 15.04.2026 से 06 माह की अवधि के लिए जनपद की सीमा से जिलाबदर* किया गया है।थाना अहरौला के 01 अभियुक्त 1. हरिश्चन्द्र यादव पुत्र रामजीत यादव निवासी मौजा तरकुलहा, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध गुण्डा अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए उसे दिनांक- 15.04.2026 से 06 माह की अवधि के लिए जनपद की सीमा से जिलाबदर* किया गया है।थाना फूलपुर के 03 अभियुक्तों 1. बृजभान यादव पुत्र श्यामधारी निवासी ग्राम जगदीशपुर, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़, 2. इन्तेजार पुत्र रहमान उर्फ अब्दुल रहमान, निवासी मौजा खानपुर चितरावल, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़, 3. इस्तेखार उर्फ इश्तेखार पुत्र रहमान उर्फ अब्दुल रहमान निवासी मौजा खानपुर चितरावल थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध गुण्डा अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए इन्हे दिनांक- 15.04.2026 से क्रमश: 06 व 01-01 माह की अवधि के लिए जनपद की सीमा से जिलाबदर किया गया है।



