Azamgarh news :साइबर फ्रॉड हुआ रुपया पुलिस ने पीड़ित को कराया वापस


आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
बृजभान पुत्र रामसरन निवासी वारी, थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ के साथ दिनांक 15.03.2025 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा मित्र बनकर स्कैनर के माध्यम से धोखाधड़ी की गई।
अभियुक्त द्वारा शिकायतकर्ता के Union Bank of India के खाता संख्या 419402010012190 से ₹15,000 की अवैध निकासी कर ली गई।
घटना के संबंध में शिकायतकर्ता द्वारा तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं National Cyber Crime Reporting Portal पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई, जिसका शिकायत संख्या/एकनॉलेजमेंट नंबर 33103250032786 है।
साइबर हेल्पडेस्क थाना फूलपुर द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए धनराशि को ट्रेस कर आरोपी के Central Bank of India के खाते में ₹15,000 होल्ड कराया गया।
तत्पश्चात माननीय न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त कर बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए पूरी ₹15,000 की धनराशि शिकायतकर्ता बृजभान के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गई।
जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड की स्थिति में तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते धनराशि होल्ड कराई जा सके।
जनपद पुलिस द्वारा साइबर अपराध के विरुद्ध सतत अभियान जारी है।



