Azamgarh news :सभी सुविधाओं से वंचित बदहाल जिंदगी गुजर रहे बिलरियागंज नगर पालिका का वार्ड नंबर 17 के लोग


रिपोर्टर नरेंद्र बहादुर राय
गोरिया बाजार आजमगढ़
बिलरियागंज नगर पालिका अंतर्गत वार्ड 17 मोहल्ला शहाबुद्दीनपुर मोहल्ला वासियों का कहना है कि इस मोहल्ले में विद्युतीकरण के नाम पर आज तक मोहल्ले के अंदर पोल नहीं गड़ा है जल मिशन द्वारा कोई सुविधा अभी तक नहीं हम लोगों को मिली है पानी पीने की कोई व्यवस्था नहीं है देसी मशीन से पानी पिया जाता है
नाली पर पटिया नहीं लगी है घर से बहने के लिए नाली नहीं है नाला होना अति आवश्यक पात्र व्यक्तियों को आवास होना आवश्यक है जो छत के नीचे नहीं रहते हैं मंडई में रहते हैं वृद्धा पेंशन का सिविल लगाकर पात्र लोगों को पेंशन दिलवाया जाय शिव मंदिर है शिव मंदिर पर इंडिया हैंड पंप बिगड़ा पड़ा है सार्वजनिक स्थल इसे बनना बहुत आवश्यक है मोहल्ले में खुली नाली पड़ी है जिस पर पटिया नहीं लगी हुई है पटिया लगाना अति आवश्यक है सफाई कर्मी रात में आकर साफ कर आधा अधूरा चले जाते हैं हम मोहल्ले वासियों का कहना है की रात के जगह दिन में साफ सफाई होना चाहिए इसको नगर पालिका सुनिश्चित करें जो भी कूड़ा हो उसे सफाई के दौरान तुरंत हटा दिया जाए और मच्छर की दवा का छिड़काव किया जाए आज तक मच्छर की दवा का छिड़काव नहीं हुआ
जबकि नगर पालिका से 1 किलोमीटर की दूरी पर शहाबुद्दीनपुर मोहल्ला है खुली नाली पर पटिया तत्काल लगाया जाए यह हम मोहल्ले वालों की मांग है राम कुंवर यादव अनूप जयसवाल प्रेमचंद जायसवाल राकेश जयसवाल प्रदीप जायसवाल सतिराम आयुष आयुष बबलू यादव रमेश यादव मोहन मुमताज सुनील आदि लोगों का कहना है।



