राज्य

ईको वैन में घूमकर बनाते थे शिकार, दिल्ली पुलिस ने किया गैंग का पर्दाफाश

दिल्ली के करोल बाग इलाके में हुई एक लूट की वारदात को सुलझाते हुए गिरोह को दबोच लिया. थाना करोल बाग की क्रैक टीम ने इस मामले में चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. जिनमें गिरोह का सरगना भी शामिल है.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक घटना 16 फरवरी की है. द्वारका से खरीदारी करने करोल बाग आए एक व्यक्ति के साथ गंगा राम अस्पताल चौराहे के पास लूटपाट की गई. बदमाशों ने पहले उसे बातों में उलझाया और नकली नोटों की गड्डी दिखाकर झांसा देने की कोशिश की. जब पीड़ित ने ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने से इनकार कर दिया तो आरोपियों ने उसे अस्पताल के सामने सुनसान जगह पर ले जाकर ईंट से हमला कर दिया और उसका आईफोन छीनकर फरार हो गए.

दिल्ली पुलिस के लिए सीसीटीवी फुटेज बना अहम सबूत 

दिल्ली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना करोल बाग की टीम ने करीब 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. जांच के दौरान पता चला कि बदमाश वारदात में ईको वैन का इस्तेमाल कर रहे थे. पुलिस ने करोल बाग से लेकर सोनिया विहार और बवाना तक करीब 32 किलोमीटर का रूट ट्रैक किया. 

तकनीकी सर्विलांस और मोबाइल सीडीआर की मदद से आरोपियों का सुराग मिला. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पीतमपुरा और दिल्ली कैंट इलाके में घेराबंदी कर चारों आरोपियों असलम, इबरार, सुलेमान और आशिक खान को गिरफ्तार कर लिया. वारदात में इस्तेमाल ईको वैन और लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है.

दिल्ली पुलिस की पूछताछ आरोपियों ने किया खुलासा 

दिल्ली पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह नकली नोटों की गड्डी बनाकर लोगों को झांसा देता था और ऑनलाइन ट्रांसफर के जरिए ठगी करता था. दिल्ली पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने अपनी वारदात से और कितने लोगो को अपना शिकार बनाया है. 

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!