Azamgarh news :बीआरसी पटवध में विद्यालय प्रबंध समिति उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित


रिपोर्टर नरेंद्र बहादुर राय
गोरिया बाजार आजमगढ़
बीआरसी पटवध में ब्लॉक स्तरीय विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष व सचिव उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य अमरनाथ राय ने कहा कि विद्यालय केवल भवन नहीं, बल्कि पूरे गांव की सहभागिता से संचालित एक सामाजिक संस्था है। उन्होंने कहा कि विद्यालय गांव का होता है और शिक्षक सहयोगी की भूमिका में कार्य करता है। बिना ग्रामीणों के सहयोग के विद्यालय में बेहतर शैक्षिक वातावरण और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा सुनिश्चित नहीं की जा सकती।
विशिष्ट अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार पाठक ने अपने संबोधन में समिति अध्यक्षों से विद्यालयों के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंध समिति की सहभागिता से ही शैक्षिक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव है।एसआरजी रामबदन यादव ने विद्यालय प्रबंध समिति के दायित्वों और अधिकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि समिति की जिम्मेदारी केवल निगरानी तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यालय की समग्र प्रगति में सहयोग करना भी है।
खण्ड शिक्षा अधिकारी जगदीश यादव ने संबोधित करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद सिंह ने किया।इस अवसर पर सूर्य कुमार राय, रीता कुमारी, केदार वर्मा, योगेंद्र यादव,ओमप्रकाश गोंड, बजरंग बहादुर सिंह, सूर्यभान यादव, अजय पांडेय और रजनीश पांडेय,सुधीर निगम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



