पानीपत: यमुना के पास गोवंश के कटे सिर मिलने से हड़कंप, लोगों में गुस्सा, कड़ी कार्रवाई की मांग

हरियाणा के पानीपत में यमुना किनारे बसे पत्थर गढ़ गांव में भारी संख्या में गोवंश के कटे सिर ओर पैर मिलने से हड़कंप मच गया.सूचना पाकर सनोली थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. खबर की भनक लगते ही सैंकड़ों की संख्या में गोभक्त घटनास्थल पर पहुच गए. वहीं पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.
ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले गांव से एक गाय गायब हुई थी ग्रामीण उसी गाय को तलाशते तलाशते यमुना के बीच खेतों में पहुंचे, तो कुछ दूरी पर उनकी गाय की रस्सी कटी हुई पड़ी थी, और कुछ ही दूरी पर आवारा कुत्ते मंडरा रहे थे.
ऐसे हुआ खुलासा
ग्रामीणों को इस बारे में शक हुआ तो मौके पर खुदाई शुरू कर दी खुदाई के बाद जो सामने आया उसे देखकर सबके होश उड़ गए. एक-एक करके गड्ढे से कई गोवंश के कटे हुए सिर बरामद हुए. वहीं मामले की सूचना की तरह फैली गौभक्त सैंकड़ों की संख्या में घटना स्थल पर पहुंचे और रोष जाहिर करते हुए पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.
पुलिस ने क्या कहा?
वहीं इस मामले में डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश वत्स ने जानकारी देते हुए कहा कि मामले की सूचना मिलते पुलिस घटना स्थल पर पहुंची थी. अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है और आने वाले समय में पुलिस रात के समय गश्त बढ़ाकर ऐसे कार्यों पर रोक लगाने का प्रयास करेगी.



