Azamgarh news :विद्दुत मोटर चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार


पवई (आजमगढ़)
पवई थाने की पुलिस ने खेत से ट्यूबवेल की मोटर चोरी करने के आरोप में अलीनगर गांव के संतोष कुमार को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में प्रतापपुर गांव के सुभाष सिंह ने बुधवार को शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि प्रतापपुर गांव के बाहर हमारा खेत है, मंगलवार की रात किसी ने खेत से ट्यूबवेल की मोटर चोरी कर ली। अगल-बगल के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि पड़ोस के गांव अलीनगर का रहने वाला संतोष कुमार मंगलवार की रात खेत के आसपास घूम रहा था। संतोष से पूछने पर उसने मोटर चोरी करने की बात कबूल किया। उसने बताया कि मैं और गुलशन दोनों ने मिलकर मोटर चोरी किया था। सूचना मिलने पर पवई पुलिस ने संतोष कुमार निवासी अलीनगर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पवई राकेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से चोरी किया हुआ विद्युत मोटर बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।



