देश

‘लोग मुख्यमंत्री चुनेंगे, प्रधानमंत्री नहीं…’, पीएम मोदी के असम दौरे से पहले गौरव गोगोई ने कसा तंज

असम में एक तरफ चुनावी बिसात बिछ रही है तो वहीं अब खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार यानी 14 फरवरी को असम का दौरा करेंगे. अब उनके दौरे पर कांग्रेस के नेता गौरव गोगोई की प्रतिक्रिया भी आई है. उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे का आगामी विधानसभा चुनाव से कोई लेना देना नहीं है. गौरव गोगोई ने यह बयान माजुली में दिया है. 

कांग्रेस नेता ने PM मोदी के दौरे पर क्या कहा है?

गोगोई ने कहा कि राज्य के वोटर राज्य की सरकार और मुख्यमंत्री चुनेंगे. प्रधानमंत्री नहीं. उन्होंने कहा कि लोग इस चुनाव में प्रधानमंत्री को नहीं चुनने जा रहे हैं. वे अगली राज्य सरकार और अगले मुख्यमंत्री को चुनने जा रहे हैं. 

शहीद परिवार के बयान पर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं देंगे: गोगोई

इसके अलावा उन्होंने शहीद जिंटू गोगोई के परिवार को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि वह उनका बहुत सम्मान करते हैं. उनके हालिया बयानों पर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं देना चाहते हैं.
 
उन्होंने कहा, ‘वे एक शहीद का परिवार है. वह जो कुछ भी करते हैं, मैं उस पर कमेंट नहीं करना चाहता. मुझे यकीन है कि उनके पास कोई गया होगा और उन्हें बताया गया होगा कि क्या कहना है.’

गोगोई ने कहा कि क्या उन्हें इस बारे में बताया गया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को बुलाया था. वह खुद कई बार शहीद परिवार से मिले थे. शहीद के पिता से भी कई बार मिले थे. 

क्या कहा था शहीद कैप्टन जिंटू गोगोई की मां ने? 

शहीद कैप्टन जिंटू गोगोई की मां ने गौरव गोगोई के पाकिस्तान दौरे पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. इसमें उन्होंने कहा था कि अगर कांग्रेस की असम में सरकार बनती है, तो वह राज्य से जुड़े मुद्दों पर पीएम मोदी के साथ मिलकर काम करेंगी. हम बाढ़ और कटाव के लिए फंड जारी करने के लिए प्रधानमंत्री से संपर्क करेंगे. हम छह प्रमुख जातीय समुदायों के लिए अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा तुरंत लागू करने का भी अनुरोध करेंगे.

गोगोई ने इस दौरान केंद्र और राज्य के बीच सहयोग को याद किया. उन्होंने बताया कि जब उनके पिता पहली बार मुख्यमंत्री बनें, तब अटल बिहारी वाजपेयी पीएम थे. आपसी तालमेल से असम के लिए कई पहल की गई थीं. 

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!