राज्य

पंजाब में ऑपरेशन लोटस! AAP विधायक का दावा, बीजेपी में शामिल होने का दिया गया लालच

पंजाब की सियासत में एक बार फिर “ऑपरेशन लोटस” का जिन्न बाहर आ गया है. आम आदमी पार्टी (AAP) की संगरूर से विधायक नरिंदर कौर भराज ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश का सनसनीखेज आरोप लगाया है. उन्होंने सीधे तौर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का नाम लेते हुए दावा किया है कि उन्हें बीजपी में शामिल होने का प्रलोभन दिया गया.

संगरूर से टिकट और मुंहमांगी मुराद का ऑफर

विधायक भराज ने खुलासा किया कि पिछले चार-पांच दिनों से संगरूर का ही एक रसूखदार व्यक्ति बिचौलिया बनकर उनसे संपर्क साध रहा था. उस शख्स ने हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के साथ उनकी बैठक करवाने की पेशकश की. भराज के मुताबिक, उन्हें ऑफर दिया गया कि अगर वह बीजपी में शामिल होती हैं, तो उन्हें आगामी चुनाव में संगरूर से ही बीजेपी का टिकट दिया जाएगा.

साथ ही यह भी कहा गया कि अगर उनकी कोई और मांग है, तो उसे भी पूरा किया जाएगा. भराज ने बताया कि उन्होंने इस बातचीत के सारे सबूत पार्टी हाईकमान को सौंप दिए हैं और अब आगे की कार्रवाई पार्टी तय करेगी.

बीजपी के पास नेताओं का टोटा: चीमा 

इस मामले पर पंजाब के वित्त मंत्री और AAP के वरिष्ठ नेता हरपाल सिंह चीमा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि बीजपी के पास पंजाब में अपना कोई जनाधार और कद्दावर नेता नहीं है, इसलिए वे हताशा में दूसरी पार्टियों के नेताओं को तोड़ने की साजिश रच रहे हैं.

हरियाणा सरकार ने आरोपों को बताया झूठ

दूसरी ओर, हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने इसे AAP की पुरानी रणनीति बताते हुए कहा कि पंजाब सरकार अपने वादे पूरे करने में विफल रही है, इसलिए जनता का ध्यान भटकाने के लिए अब ऐसे मनगढ़ंत आरोप लगा रही है.

2027 चुनाव की तैयारी और पुराना इतिहास

गौरतलब है कि हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों को देखते हुए राज्य में अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं. इससे पहले 2022 में भी AAP ने बीजपी पर अपने विधायकों को पैसों का लालच देकर तोड़ने के आरोप लगाए थे, जिस पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR भी दर्ज की थी.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!