खेल

Fastest Century: टीम इंडिया ने ठोका टी20 वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक, भारत से पहले कोई नहीं कर पाया ऐसा

Fastest Team Hundred in T20I: 2026 टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने सबसे तेज शतक जड़ दिया है. नामीबिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने महज 41 गेंदों में 100 रन पूरे कर दिए. ईशान किशन और संजू सैमसन ने तबाही मचाते हुए नामीबिया के गेंदबाजों का पीट-पीटकर बुरा हाल कर दिया. यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में किसी टीम द्वारा बनाए गए सबसे तेज 100 रन हैं. 

इसी मैच में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में अपना बेस्ट पावरप्ले स्कोर भी बनाया है. ईशान किशन पावरप्ले के भीतर ही अपना अर्धशतक पूरा कर चुके थे. उन्होंने महज 20 गेंदों में पचास पूरा कर लिया था. 

टीम इंडिया ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

-भारतीय टीम ने महज 41 गेंदों में ही 100 रनों का आंकड़ा पार किया. यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी टीम द्वारा बनाए गए सबसे तेज 100 रन हैं.

-भारत ने नामीबिया के खिलाफ इस मैच में पावरप्ले के भीतर 86 रन बना लिए थे. यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत का सर्वश्रेष्ठ पावरप्ले स्कोर है.

-वहीं इस टी20 वर्ल्ड कप में यह किसी टीम द्वारा बनाया गया सर्वश्रेष्ठ पावरप्ले स्कोर है.

ईशान-संजू की तूफानी शुरुआत

ईशान किशन और संजू सैमसन ने इस मैच में भारतीय टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई. सैमसन केवल 22 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन ये 22 रन उन्होंने महज 8 गेंदों में बनाए. वहीं ईशान किशन ने 24 गेंद में 61 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के लगाए. उन्होंने मैच में 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर दिया था.

ईशान किशन ऐसे तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में पावरप्ले के भीतर अर्धशतक पूरा किया हो. उनसे पहले रोहित शर्मा और केएल राहुल ऐसा कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया पर बड़ा संकट? अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच से होंगे बाहर? सूर्या ने दिया हेल्थ अपडेट

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!