खेल

Sri Lanka vs Oman Highlights: श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप की दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज कर रचा इतिहास, ओमान को बुरी तरह रौंदा

टी20 वर्ल्ड कप में गुरुवार को खेले गए पहले मैच में श्रीलंका ने ओमान को 105 रनों से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवरों में 225 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. ये इस संस्करण में अभी तक का सबसे बड़ा स्कोर है. पवन रतनायके ने 214 और कप्तान डसून शनका ने 250 की स्ट्राइक रेट से अर्धशतकीय पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करते हुए ओमान 20 ओवरों में 120 रन ही बना सकी.

श्रीलंका क्रिकेट टीम की ये रनों के आधार पर दूसरी सबसे बड़ी जीत है. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में रनों के आधार पर सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भी श्रीलंका के नाम ही है. श्रीलंका ने 2007 में केन्या के खिलाफ 172 रनों से जीत दर्ज की थी, जिस रिकॉर्ड को आज तक कोई नहीं तोड़ पाया.

श्रीलंका के 3 बल्लेबाजों ने जड़ी फिफ्टी

पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं हुई थी, पॉवरप्ले में टीम ने दोनों ओपनर्स के विकेट गंवा दिए थे. पथुम निसांका 13 और कामिल मिशारा 8 रन बनाकर आउट ुए. इसके बाद कुशाल मेंडिस और पवन रतनायके के बीच 94 रनों की साझेदारी हुई, दोनों ने फिफ्टी पूरी की. मेंडिस ने 45 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 61 और पवन ने 28 गेंदों में 214 की स्ट्राइक रेट से 60 रनों की पारी खेली. इसमें उन्होंने 1 छक्का और 8 चौके लगाए.

कप्तान ने 250 की स्ट्राइक रेट से जड़ा अर्धशतक

इसके बाद कप्तान डसून शनका ने ताबड़तोड़ पारी खेलकर स्कोर को 200 के पार पहुंचाया, उन्होंने 20 गेंदों में 50 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इसमें उन्होंने 5 छक्के और 2 चौके लगाए. कामिन्दु मेंडिस ने 7 गेंदों में 19 रन बनाकर स्कोर 225 तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

120 रन बना सकी ओमान

लक्ष्य का पीछा करते हुए ओमान की शुरुआत बहुत खराब हुई, 3 विकेट 36 के स्कोर पर गिर गए. कप्तान जतिंदर सिंह 1, आमिर कलीम 5 और हम्मद मिर्जा 9 रन बनाकर आउट हुए. चौथे नंबर पर आए मोहम्मद नदीम ने थोड़ा संघर्ष किया, लेकिन ये काफी नहीं था. उन्होंने वसीम अली (27) के साथ चौथे विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी की. वसीम के आउट होने के बाद कोई दूसरा बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाया. नदीम 53 रन बनाकर नाबाद रहे. 56 गेंदों में खेली इस पारी में उन्होंने 1 छक्का और 3 चौके लगाए.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!