राज्य

Supaul Road Accident: सुपौल में दो बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर, 3 युवकों की मौत, 2 की हालत गंभीर

बिहार के सुपौल में गुरुवार (12 फरवरी, 2026) को हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. घटना जिले के किसनपुर थाना क्षेत्र के नेमनमा चौक के पास की है. दो बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर के बाद सभी युवक सड़क पर गिर गए. घटना के बाद आसपास के लोग पहुंचे. 

मौके पर हुई दो युवकों की मौत

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को तत्काल सुपौल सदर अस्पताल पहुंचाया. इनमें से एक और युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. फिलहाल दो घायलों का इलाज जारी है. चिकित्सकों के अनुसार इन दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है. इस हादसे में दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए.

18 से 25 साल के बीच है युवकों की उम्र

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है यह हादसा तेज रफ्तार के चलते हुआ है. बाइक के चालकों को संभलने का मौका नहीं मिला और दोनों बाइक सवार ने आमने-सामने टक्कर मार दी. ये सभी युवक 18 से 25 वर्ष के आसपास के बताए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर 3 युवक सवार थे और दूसरी बाइक पर दो युवक बैठे हुए थे.

एक घायल और दो मृतकों की पहचान हुई है जो किसनपुर थाना क्षेत्र के राजपुर मधुरा के हैं. खबर लिखे जाने तक दूसरी बाइक पर सवार एक मृतक और एक घायल की पहचान नहीं हो पाई थी. घटना की सूचना मिलते ही किसनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. 

यह भी पढ़ें- Tej Pratap Yadav: शिव भक्त के रूप में दिखे तेज प्रताप यादव, वीडियो शेयर कर लिखा, ‘एक नई शुरुआत…’

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!