आजमगढ़

आजमगढ़ में एडीए की कार्रवाई ने पकड़ा सियासी रंग, सपा नेता को कारण बताओ नोटिस

आजमगढ़। हरिहरपुर क्षेत्र में अवैध निर्माण को लेकर आजमगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) की कार्रवाई अब सियासी रंग लेने लगी है। एडीए ने समाजवादी पार्टी के नेता पप्पू कुमार यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में 120 वर्गमीटर क्षेत्रफल में भूतल पर कराए जा रहे निर्माण को बिना अनुमति बताया गया है।प्राधिकरण के अनुसार, आरोग्य औषधि केंद्र के पास कराया जा रहा यह निर्माण एडीए के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए बिना स्वीकृति किया गया है। सक्षम प्राधिकारी राहुल विश्वकर्मा की ओर से जारी नोटिस में पप्पू कुमार यादव को कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, उनसे लिखित जवाब और निर्माण से संबंधित अनुमति एवं प्रयोजन के दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया है।नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्माण बिना अनुमति पाया जाता है, तो अधिनियम की धारा 26(1) के तहत अर्थदंड सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, जिसमें ध्वस्तीकरण भी शामिल हो सकता है।इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व हरिहरपुर में ही संगीत महाविद्यालय के सामने भाजपा बूथ अध्यक्ष का मकान अल सुबह घने कोहरे में एडीए द्वारा ध्वस्त किया गया था। उस कार्रवाई को लेकर भी विपक्ष ने सवाल उठाए थे।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!