आजमगढ़

Mau news:मऊरेलवेस्टेशन पर वरिष्ठमंडलवाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में चला सघन टिकट जांच। रु 161555की राजस्व वसूली

मऊ।वाराणसी।पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल रेल प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों को सुविधाजनक एवं आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ रेल राजस्व की क्षति रोकने के लिए व्यापक कदम उठायें जा रहे है।
इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश पर एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में आज दिनांक 11.02.2026 को वाराणसी सिटी-भटनी रेल खण्ड पर मऊ रेलवे जं को आधार बनाकर टिकट जांच अभियान चलाया गया । इस अभियान में वाराणसी सिटी-भटनी रेलखण्ड पर चलने वाली गाड़ी संख्या 15104 बनारस-गोरखपुर इन्टरसिटी एक्सप्रेस ,15111 छपरा-वाराणसी सिटी मेल एक्सप्रेस, 65107 भटनी-वाराणसी सिटी मेमो एक्सप्रेस, 55138 बनारस-भटनी सवारी गाडी, 15050 गोरखपुर-कोलकत्ता मेल एक्सप्रेस, 15716 अजमेर-किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस,14005 सीतामढ़ी-आनन्दविहार लिच्छवी एक्सप्रेस, 19046 थावे-सूरत ताप्ती गंगा, 11056 गोण्डा-लोकमान्य तिलक गोदान एक्सप्रेस, 14006 आनन्द विहार-सातामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस, 15008 लखनऊ-वाराणसी सिटी कृषक एक्सप्रेस, 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिन्लस, 65132 प्रयागराजरामबाग-मऊ सवारी गाड़ी सहित अन्य मेल एवं सवारी गाडी में सघन टिकट जांच की गई,।इस टिकट जांच अभियान टीम के टिकट जांच दल में सहायक वाणिज्य प्रबंधक पशुपति नाथ मिश्रा के साथ मंडल की 25 टिकट जांच कर्मचारियों, 9 रेलवे सुऱक्षा बल साथ 4 रेल राजकीय पुलिस के जवानों ने प्रभावी ढंग से कार्य किया। टिकट जांच कर्मचारियों ‌द्वारा कुल 311 यात्रियों को बिना टिकट चार्ज किया गया जिनसे रु 115015/- की वसूली की गयी तथा साथ ही अनियमित यात्रा में कुल ।।। (एक सौ ग्यारह) यात्रियों को चार्ज करते हुये रु 46340/- की वसूली की गयी और 2 केस सफाई जिसमे रु 200/- चार्ज किया। जीसमें कुल 424 यात्रियों को चार्ज कर रु 161555/-धनराशि रेल राजस्व की प्राप्ति हुई।
आपको ज्ञात हो कि वित्तीय वर्ष में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल द्वारा अब तक 3.63 लाख बिना टिकट यात्रियों से कुल 25.19 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया जा चुका है । यह आंकड़ा टिकट जांच टीमों की सक्रियता और निरंतर निगरानी को दर्शाता है वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि ऐसे अभियान यात्रियों को वैध टिकट लेकर यात्रा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं जिससे राजस्व का संरक्षण हो रहा है साथ ही सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित से रेल संचलन भी सुनिश्चित हो रहा है।
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल पर स्टेशनों एवं गाड़ियों में आगे भी बिना टिकट यात्रा, बिना बुक किये गये सामानों की जांच, अनियमित यात्रा आदि विशेष टिकट जांच अभियान निरन्तर जारी रहेगा। रेल प्रशासन की यात्रियों से अपील है कि वे उचित टिकट लेकर ही यात्रा प्रारम्भ करे। वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक द्वारा यात्रियों से यात्रा टिकट ले कर यात्रा करने की अपील की गई और बिना टिकट चलना एक सामाजिक अपराध है इससे बचने की सलाह दी गई | चेकिंग अभियान में पी एन मिश्रा एसीएमटीसी के साथ मण्डल वाणिज्य निरीक्षक विष्णुचन्द्र मीना ,अखिलेश सिंह और मुख्य टिकट निरीक्षक विवेक वाजपेयी,मारूफ खान, सीटीआई रामप्रभाव यादव,अमित राज ,सईद अख्तर,सुधाकर मिश्रा, पवन राय, संतोष,राजेश,राजेन्द्र, नगर रघुनन्दन,अमित सिंह,नसीम अहमद,ममता ,रीना आदि वाणिज्यिक टीम सम्मिलित रहे |
उक्त जानकारी अशोक कुमार जनसम्पर्कअधिकारी,वाराणसी ने दी।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!