Mau news:कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह ने महाशिवरात्रिपर्व को लेकर विभिन्न मंदिरों का निरीक्षण कर दिया निर्देश

घोसी। मऊ। कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह ने महाशिवरात्रि पर्व को लेकर घोसी नगर के साथ आस पास स्थिति शिवमन्दिरो पर पहुंच कर सुरक्षा आदि को लेकर निरीक्षण किया। साथ ही मंदिर प्रबंधन को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
एसपी इलामारनजी के निर्देश पर महाशिवरात्रि के दृष्टिगत कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह ने अपने हमराहियों आदि के साथ प्राचीन शिव मंदिर कस्बा खास , शिव मंदिर नरोखर पोखरा माझावर मोड तथा श्री राम जानकी मंदिर बड़ा गांव बाजार में त्यौहार के दृष्टिगत भ्रमण करते हुए वहां मंदिर कमेटी के लोगों से संवाद कर सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक दिशा निर्देश देने के साथ भीड़ को देखते हुए वालियांटर को जांच कर नियुक्त करने की बात कही। साथ ही कहा कि महिलाओं के लिए अलग लाइन की व्यवस्था करने की बात कही। कहा कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से सभी मंदिरों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। अफवाहों से सावधान रहने की अपील किया।



