राज्य

मेरठ में व्यापारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, BJP नेता के बेटे पर आरोप, इलाके में हंगामा

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में मेडिकल थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी के विवाद में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब दुकान पर बैठे व्यापारी पर बुधवार को ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना हो गयी. आरोप है कि बीजेपी नेता का बेटे अभय भड़ाना ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है. घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस पर आरोप लगाए. जबकि पुलिस अधिकारियों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है.

इस फायरिंग में व्यापारी बाल-बाल बचा है. जानकारी में आया है कि दो दिन पहले भी इसी से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने आज इस घटना को अंजाम दिया है. पीड़ित व्यापारी ने अपनी जान का खतरा बताया है.

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, K ब्लॉक शास्त्रीनगर निवासी विनीत पायल का प्रवेश विहार में बालाजी प्रोविजन स्टोर है. विनीत का कहना है कि सोमवार को वह अपने भाई अमित के साथ दुकान पर बैठा था. इसी दौरान प्रवेश विहार में रहने वाला अभय भड़ाना अपने दो साथियों के साथ दुकान के बाहर खड़ा होकर गाली-गलौज करने लगा. विनीत ने विरोध किया तो आरोपी उसे पिस्टल दिखाकर भाग गए. इस मामले में विनीत द्वारा अभय सहित दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई.

आरोप है कि अभय का पिता भाजपा नेता है. जिसके चलते पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. बुधवार को एक बार फिर अभय अपने साथियों के साथ विनीत की दुकान के बाहर पहुंचा और ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग कर दी. हमले में विनीत बाल-बाल बचा, वहीं, अभय फरार हो गया.

पुलिस से स्थानीय लोगों की नोकझोंक

घटना से गुस्साए व्यापारियों ने हंगामा कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस की भी क्षेत्रीय निवासियों और व्यापारियों से तीखी नोंक-झोंक हुई. सीओ सिविल लाइन ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!