Deoria news, थाना भलुअनी पुलिस द्वारा चार अंतर जनपदीय चोरों को किया गिरफ्तार चोरी का माल बरामद

थाना भलुअनी पुलिस द्वारा 04 अन्तर्जनपदीय चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद।
देवरिया।
पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बरहज श्री राजेश चतुर्वेदी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना भलुअनी पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 018/2026 धारा 331(4), 305(A) बीएनएस0 व बढ़ोतरी 317(2), 317(5) बीएनएस0 थाना भलुअनी जनपद देवरिया से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्तगण क्रमशः 01.कमलेश चौहान पुत्र स्व0 रमेश चौहान निवासी मधवापुर थाना रेउसा जनपद सीतापुर 02.दीपू चौहान पुत्र पृथ्वी पाल निवासी कनकारी थाना तम्बौर जनपद सीतापुर 03.गोपाल चौहान पुत्र दुर्ग्विजय निवासी गोहरी थाना थानगाँव जनपद सीतापुर व 04. दुकानदार प्रदीप कुमार पुत्र स्व0 ह्रदयनरायन वार्ड नं0 4 हिराजपट्टी थाना मधुबन जनपद मऊ को ग्राम सोनाडी मोड़ के पास से गिरफ्तार करते हुए अभियुक्तगण के पास से कुल 15000/- रूपया, 06 जोडी बिछिया, 03 जोडी पायल, 02 अदद अगूठी, 04 अदद नाक की कील पीली धातू, 03 अदद जिउतीया, 01 जोडी कान की झाली पीली धातू व 01 अदद झुमका पीली धातू बरामद करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
ज्ञातव्य है कि वादी मुकदमा राजेश्वर प्रसाद पुत्र स्व0 पवारू प्रसाद निवासी पठखौली थाना भलुअनी के घर मे दिनांक 01/02.02.2026 की रात को अज्ञात चोरों द्वारा घर मे घुसकर नकबजनी कर चोरी की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध मे प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना भलुअनी पर मु0अ0सं0 18/2026 धारा 331(4), 305(A) बीएनएस0 बनाम अज्ञात के विरूध्द पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है । विवेचना के दौरान सुरागरसी पतारसी व मुखबीर खास के माध्यम से अभियुक्त गण क्रमशः 01.कमलेश चौहान पुत्र स्व0 रमेश चौहान निवासी मधवापुर थाना रेउसा जनपद सीतापुर 02.दीपू चौहान पुत्र पृथ्वी पाल निवासी कनकारी थाना तम्बौर जनपद सीतापुर 03.गोपाल चौहान पुत्र दुर्ग्विजय निवासी गोहरी थाना थानगाँव जनपद सीतापुर दुकानदार 04. प्रदीप कुमार पुत्र स्व0 ह्रदयनरायन वार्ड नं0 4 हिराजपट्टी थाना मधुबन जनपद मऊ द्वारा जनपद का नाम प्रकाश मे आया जिनके द्वारा नकबजनी की घटना कारित की गयी थी तथा बिछिया, पायल, पीली की अगूठी, सोने की नाक की कील, जूतिया, सोने की कान की छाली व सोने का झुमका आदि आभूषण चोरी करके मौके से फरार हो गये थे ।
इस प्रकार भलुअनी पुलिस द्वारा अभियुक्तगण की गिफ्तारी करते हुए थाना सलेमपुर, थाना सुरौली तथा थाना गौरीबाजार पर पंजीकृत नकबजनी के कुल 04 अभियोगों का सफल अनावरण किया।



