मुंबई कस्टम की बड़ी कार्रवाई, एयरपोर्ट पर ड्रग्स, सोना और विदेशी करेंसी जब्त

मुंबई एयरपोर्ट कमिश्नरेट, कस्टम्स जोन–III के अधिकारियों ने दिनांक (4 जनवरी 2026) से बुधवार (11 फरवरी 2026) के बीच ड्यूटी के दौरान कई महत्वपूर्ण मामलों में कार्रवाई की है. टीम द्वारा की गई कार्रवाई में करोड़ों रुपये के ड्रग्स, सोना, हीरे और विदेशी मुद्रा की बड़ी जब्ती की गई है. यह कार्रवाई स्पॉट और APIS प्रोफाइलिंग के आधार पर की गई. अधिकारियों ने 7 मामलों में हाइड्रोपोनिक वीड (NDPS) जब्त की. कस्टम विभाग की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया.
बैंकॉक से आए 7 यात्रियों को हाइड्रोपोनिक वीड के साथ पकड़ा
इन मामलों में बैंकॉक से आए 7 यात्रियों को टीम ने हाइड्रोपोनिक वीड के साथ पकड़ लिया है. टीम द्वारा यात्रियों के पास से कुल 13.256 किलोग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक वीड बरामद की गई, जिसकी अवैध बाजार में कीमत लगभग 13.256 करोड़ रुपये आंकी गई है. सभी आरोपियों को NDPS एक्ट 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया.
सोना तस्करी मामले में इतना माल किया गया बरामद
एक सोना तस्करी के मामले में 1 यात्री के पास से 104 ग्राम 24 कैरेट सोना बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 15.24 लाख रुपये है. वहीं एक हीरा तस्करी मामले में 1 यात्री से 246.75 कैरेट प्राकृतिक और लैब ग्रोन हीरे जब्त किए गए, जिनकी कीमत लगभग 38.28 लाख रुपये बताई गई है. इसके अलावा विदेशी मुद्रा के 3 मामलों में 3 यात्रियों से कुल 69.78 लाख रुपये के बराबर विदेशी मुद्रा बरामद की गई. आरोपी यात्रियों द्वारा टीम पूछताछ कर रही है.
विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई
एक मामले में बैंकॉक से आए 5 यात्रियों के पास से 3.5 किलोग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक वीड जब्त की गई, जिसकी अवैध बाजार में कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपये है. इस मामले में सभी आरोपियों को NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया. एक अन्य मामले में 1 यात्री से 43.25 लाख रुपये के बराबर विदेशी मुद्रा बरामद की गई. फिलहाल इस जब्ती के बाद टीम द्वारा सभी आरोपी यात्रियों को गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की जा रही है. एक बार फिर कस्टम की इस कार्रवाई को लेकर जमकर चर्चा हो रही है.



