Deoria news, एस एस पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव संपन्न

यस यस स्कूल पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव संपन्न।
देवरिया।
बरहज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कटईलवा के एस एस पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका बरहज के पूर्व अध्यक्ष अजीत जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्वनाथ त्रिपाठी शिक्षण संस्थान के संचालक अरविंद त्रिपाठी मुरारी अग्रवाल गेंदा लाल यादव रहे कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वल के साथ शुरू हुआ विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना स्वागत गीत प्रस्तुत किया
गया । विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभुनाथ शर्मा द्वारा मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा से ही ज्ञान का अर्जन होता है छात्र-छात्राओं को पूरे मनोयोग से अपने ज्ञान प्राप्त करने के लिए शिक्षा का अध्ययन करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि अरविंद त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में शिक्षा के माध्यम से हम सभी आगे बढ़ सकते हैं शिक्षा ग्रहण कर देश में वैज्ञानिक आई ए एस पीसी एस डॉक्टर शिक्षक बन सकते हैं इसलिए छात्र-छात्राओं को चाहिए कि वह अपनी पढ़ाई इमानदारी से करें और अच्छे अंकों से उत्तर कर अपना नाम रोशन करें। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्रा शिक्षक एवं अध्यापिकाएं सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभुनाथ शर्मा ने सभी आगंतुक अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।



