आजमगढ़

Jabalpur news:सोशल मीडिया पर मदन महल पहाड़ी की ‘बैलेंसिंग रॉक’ गिरने की झूठी अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

लोकेशन जबलपुर

जबलपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर शहर की प्रसिद्ध ‘बैलेंसिंग रॉक’ के गिरने की फर्जी वीडियो प्रसारित करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) सूर्यकांत शर्मा ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए दोषियों की गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।जहा ​हाल ही में एक इंस्टाग्राम पेज ‘अपना जबलपुर-MP 20’ द्वारा एक वीडियो साझा किया गया था, जिसमें मदन महल पहाड़ी पर स्थित ऐतिहासिक और प्राकृतिक अजूबे ‘बैलेंसिंग रॉक’ को गिरते हुए दिखाया गया था। यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया, जिससे स्थानीय निवासियों और पर्यटकों में भ्रम और भय की स्थिति पैदा हो गई।जिसको लेकर इंस्टा आईडी से इस अफवाह फैलाने वाले यूजर की पुलिस तलाश में जुट गई है।

 

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!