राज्य

RJD ने नीतीश कुमार को बताया जिंदा लाश, JDU का पलटवार- ‘काश ऐसा तुम्हारा बाप…’

जेडीयू और आरजेडी के बीच सोशल मीडिया पर सियासी लड़ाई शुरू हो गई है. सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से राबड़ी देवी को ‘लड़की’ कहे जाने के बाद आरजेडी के नेता गुस्से में हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफा देने तक की मांग की जा चुकी है. मुख्यमंत्री के विरोध में तेजस्वी यादव से लेकर रोहिणी आचार्य तक ट्वीट (एक्स पर) कर चुकी हैं. अब जेडीयू और आरजेडी में भिड़ंत हो गई है.

आरजेडी की ओर से किए गए एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम नहीं लिखा गया है लेकिन जेडीयू ने पलटवार जरूर किया है. दरअसल, आरजेडी के पोस्ट में लिखा गया है, “जिंदा लाश कुछ समय और अगर गद्दी पर बैठा रहा तो बिहार जिंदा मुर्दा हो जाएगा. #बेशर्म CM”

‘तुम्हारे मां-बाप तो जिंदा थे न?’

इस पर जेडीयू की ओर से पलटवार करते हुए लिखा गया, “”खुद को गलाकर, बिहार में जान फूंक दिया, नर्क से निकाल, सपनों का बिहार रच दिया. काश ऐसा ‘लाश’ तुम्हारा बाप भी होता, कम से कम बिहार अपना अस्तित्व तो न खोता. तुम्हारे मां-बाप तो जिंदा थे न? पर स्वार्थ की आग में उन्होंने बिहार जला दिया, खून चूसकर राज्य को जिंदा लाश बना दिया.”

बीजेपी ने जेडीयू का किया समर्थन

आरजेडी और जेडीयू के बीच जारी जंग में बीजेपी की प्रतिक्रिया आई है. बीजेपी ने जेडीयू का समर्थन किया है. बिहार बीजेपी के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि आरजेडी के पास न तो कोई मुद्दा बचा है और ना ही शालीन भाषा है. अगर इतनी ही ताकत है तो सदन में बहस करिए तर्क के साथ अपने शब्दों को रखिए. इस तरह की भाषा का प्रयोग करके बिहार की गरिमा को खराब मत करें.

आरजेडी पर हमला करते हुए नीरज कुमार ने आगे कहा कि ये लोग सत्ता से बाहर हैं तो बिहार के विकास को गाली दे रहे हैं. बेशर्म तो यह लोग हैं. अपने 15 साल के शासन में बिहार को लूटने का काम किया और पूरे सरकारी तंत्र को अपनी निजी तंत्र के लिए उपयोग किया.

यह भी पढ़ें- बिहार: ‘यादव और मुस्लिम जाति के अपराधी को टारगेट कर रही पुलिस’, RJD का नीतीश सरकार पर हमला

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!