राज्य

पप्पू यादव ने सम्राट चौधरी को कहा- ‘एक चींटी तो पकड़ाती नहीं…’, इसके बाद पहुंच गई पुलिस?

सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस शुक्रवार (06 फरवरी, 2026) की रात एक पुराने मामले में गिरफ्तार करने के लिए पहुंची. हालांकि पप्पू यादव ने यह कहकर जाने से इनकार कर दिया कि वे रात में नहीं जा सकते. कानून के खिलाफ है. इसके बाद पप्पू यादव ने कहा कि पुलिस जो कागज लेकर आई है वह गिरफ्तारी का वारंट नहीं बल्कि कुर्की का है. पुलिस के पहुंचने से पहले पप्पू यादव ने बिहार के डिप्टी सीएम सह गृह विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी पर भड़के थे. मामला भले पुराना है लेकिन पप्पू यादव बयान के कुछ देर बाद ही पुलिस पहुंच गई.

‘रुपेश के मर्डर में आपने न्याय कर दिया?’

पुलिस के पहुंचने से कुछ देर पहले डिप्टी सीएम पर हमला करते हुए पप्पू यादव ने यह कहा था, “सम्राट बाबू एक पूर्व विधायक के लड़के का पूरा का पूरा सेक्स स्कैंडल दिखा था आप गिरफ्तार कर लिए? रुपेश के मर्डर में आपने न्याय कर दिया? अगर है हिम्मत तो न्याय कर दीजिए. सम्राट बाबू से एक आग्रह और करेंगे… एक धनंजय सिंह का बेटा है… सीनियर एसपी पर गोली चलाई थी, उसको गिरफ्तार कर लीजिए… तो खोदा पहाड़ निकली चुहिया… एक चींटी तो आपसे पकड़ाता नहीं है.”

‘हम आतंकवादी हैं… करो अरेस्ट’

पुलिस के पहुंचने के बाद पप्पू यादव ने दो-दो ट्वीट (एक्स) किया. एक में लिखा, “युवा उद्यमी सूरज बिहारी की हत्या फिर भी एक हत्यारे को न पकड़ पाने वाली बिहार पुलिस के कारण आज सूरज के पिता उद्यमी जवाहर यादव जी का देहांत हो गया. उनके हत्यारों की आरती उतारने वाली बिहार पुलिस मुझे गिरफ्तार करने पांच थाने की पुलिस लेकर पहुंची है! हम आतंकवादी हैं करो अरेस्ट.”

एक दूसरे ट्वीट में लिखा है, “बहुत शानदार बिहार पुलिस, हम NEET छात्रा न्याय की लड़ाई लड़े, बिहार पुलिस के पेट में दर्द हो गया. हमें गिरफ्तार करने पटना आवास पहुंच गई, लेकिन इससे पप्पू यादव न झुकेगा न चुप होगा. बेईमानों की कारगुजारियों को बेनकाब करके रहेंगे! जेल भेजो या फांसी दो पप्पू रुकेगा नहीं.”

संबंधित खबर पढ़ें- पटना में पप्पू यादव के घर पहुंची पुलिस, सांसद का दावा, ‘गिरफ्तार करने आई है’

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!