राज्य

गाजियाबाद सुसाइड केस में नया खुलासा, पिता पर था कर्ज, कोरियन ड्रामे से प्रभावित थीं 3 बहनें

गाजियाबाद में तीन बहनों के सुसाइड केस में नया खुलासा हुआ है. ये तीनों बहनें किसी कोरियन ड्रामा से बेहद प्रभावित थीं. दिन-रात मोबाइल पर बस वो ही ड्रामा देखा करती थीं. इन्होंने अपना नाम मारिया, एलीजा और सिंडी रख लिया था. पुलिस के सूत्रों के मुताबिक इन बहनों ने सोशल मीडिया पर कोई अकाउंट क्रिएट किया था जिसमें फॉलोअर्स काफी अच्छे हो गए थे. 10 दिन पहले पिता को ये बात पता चली तो अकाउंट डिलीट कर दिया. पिता ने फोन भी छीन लिया. इसके बाद ये बात को लेकर काफी सदमे में थीं क्योंकि कोरियन ड्रामा नहीं देख पा रही थीं. 

पुलिस के मुताबिक, पिता आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. उसके ऊपर 2 करोड़ रुपये का कर्ज था. पैसों की तंगी के कारण पिता ने मोबाइल फोन बेच दिया था. फोन बेचने के बाद जो पैसे उसे मिले उनसे घर का बिजली का करीब 800 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज करवाया.

पुलिस के सूत्रों ने ये भी बताया कि गुस्से में पिता ने कहा कि ‘तुम्हारी शादी कर दूंगा’ और तब इन्होंने कहा कि ‘हम कैसे शादी कर लेंगे, हम तो इंडियन है ही नहीं हम तो कोरियन हैं’. शादी वाली बात भी तीनों बच्चियों के दिमाग में घर कर गई. 

पिता ने दो शादियां की थी. दोनों सगी बहने थीं लेकिन कुछ दिन पहले तीसरी बहन भी घर आकर रहने लगी थी. तब बाकी दो बहनें घर छोड़कर चली गई थीं. उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई थी लेकिन बाद में वो वापस आ गई थी. खुदकुशी करने से पहले फोन पर तीनों बहनों ने लॉक स्क्रीन पर एक फोटो लगाई थी जिसमें तीनों ने अपने कोरियन नाम भी लिखे थे.

बता दें कि तीनों नाबालिग सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से छलांग लगा दी और इस घटना में तीनों की मौत हो गई. यह घटना गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र की भारत सिटी सोसाइटी की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!