सपा सांसद इकरा हसन का केंद्र सरकार पर हमला, बोलीं- ‘यूएस ट्रेड डील से झुका देश का सिर’

उत्तर प्रदेश की कैराना संसदीय सीट से सांसद व समाजवादी पार्टी की लीडर इकरा हसन ने केंद्र सरकार पर बड़ा जुबानी हमला बोला है. इकरा हसन ने कहा कि आज विपक्ष के लोग आवाज उठा रहे हैं कि एलओपी को नहीं बोलने दिया जा रहा है, लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है. तो उन पर एक तरफा कार्रवाई हो रही है, यह लोकतांत्रिक नहीं है.
इकरा हसन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि पीएम मोदी ट्वीट में वर्ल्ड टू बिगेस्ट डेमोक्रेटिक की बात कर रहे हैं, तो कैसे रहेगा हमारा देश ‘बिगेस्ट डेमोक्रेटिक’ जब रोज इस तरीके से लोकतंत्र का गला घोटा जाएगा. उन्होने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है. उन्होंने कहा कि, हम विपक्ष के लोग हैं और जनता की आवाज हैं, हमें दबाने का काम सत्ता पक्ष के लोगों का नहीं है.
यूएस ट्रेड डील से झुका सिर
यूएस ट्रेड डील को लेकर इकरा हसन ने कहा कि, इस तरह जलील करके, घुटनों पर लाकर, अपनी शर्त मनवाकर जो डील हुई है, उससे हमारे पूरे देश का सिर झुका है. इसमें मौजूदा सरकार की विदेश नीति फेलियर रहा है, जिस तरह से सरकार ने हालात पैदा करे हैं, उसका असर इकोनॉमी पर और विदेश रणनीति पर दिखा रहा है.
‘पहले हम हुआ करते थे सार्क के लीडर’
उन्होंने कहा कि, पूरे वर्ल्ड में जो हमारी जो इज्जत है वो घटी है, पहले हम सार्क के लीडर हुआ करते थे, अब वह जगह चाइना ने ले ली है. यही वजह है कि यूएस आज हमसे अपनी शर्त मनवा रहा है. यह केंद्र सरकार की विदेश नीति का फेलियर है. अपने देश में भी फेलियर है. आपको बता दें कि इकरा हसन अक्सर अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए सुर्खियों में रहती हैं.
ये भी पढ़ें: यूपी में दामादों को बड़ा झटका, अब ससुर के बारे में नहीं जान सकेंगे ये बातें, आयोग ने दिया फैसला



