राज्य

Jalandhar: घर में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग, 77 साल की महिला ने लगाई छलांग, हुई मौत

Jalandhar News: पंजाब के जालंधर स्थित रामा मंडी की प्रोफेसर कॉलोनी में बुधवार सुबह एक घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई. आग से बचने की कोशिश में 77 साल की परमजीत कौर ने छत से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक, परमजीत कौर अपने पति लक्खा के साथ घर की ऊपरी मंजिल पर रहती थी. किरायेदार निचली मंजिल पर रहते थे. बुधवार सुबह परमजीत कौर अपने कमरे में आराम कर रही थी, इसी दौरान शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई.

अस्पताल में हुई मौत

आग की लपटें देखकर परमजीत कौर ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके कारण लोग मौके पर आए. आग से बचने की कोशिश में उसने छत से छलांग लगा दी. इस दौरान उनके सिर में गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गईं.

पड़ोसियों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया

घर के नीचे रहने वाले किरायेदारों और पड़ोसियों ने तुरंत उसे जौहल अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, परमजीत कौर इलाज के दौरान ज़ख्मों का दर्द सहते हुए दम तोड़ गई.

पुलिस जांच में जुटी 

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. मौके पर पहुंची फायर विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. इस दर्दनाक हादसे के बाद प्रोफेसर कॉलोनी और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है. स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और परिवार को सांत्वना दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें –

बधाई के पैसों पर विवाद! लुधियाना में किडनैप कर किन्नरों ने काटा युवक का प्राइवेट पार्ट, जानें पूरा मामला

‘पंजाब ने देश के लिए सबसे ज्यादा कुर्बानियां दी’, चंडीगढ़, पानी और अधिकारों पर बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!